गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है मीठी लस्सी का सेवन, जानें इसके फायदे

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2024 - 05:36 PM (IST)

गर्मियों में हम सभी ठंडी-ठंडी मीठी लस्सी पीना पसंद करते हैं। ये न सिर्फ हमारी बॉडी में ठंडक पैदा करती है बल्कि ये हमारी सेहत को भी कई तरह से लाभ पहुँचाने का भी काम करती है। आपको बता दें की लस्सी में बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं जैसे कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर पाए जाते अदि शामिल हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना गर्मी में इसका सेवन करते हैं तो आप हमेशा हेल्दी रहेंगे। चलिए इसी के साथ आपको बताते हैं अब लस्सी से किस तरह के फायदे हो सकते हैं। 

PunjabKesari

हड्डियों को बनाए मजबूत

दूध को न पीने वाले लोगों में अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती है। ऐसे में आप दूध के सब्सीट्यूट की तरह लस्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जहां एक ओर शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है वहीं कैल्शियम भी इसमें प्रचुर मात्रा में होता है। जिसकी वजह से आपकी हड्डियां तो मज़बूत होती ही हैं, साथ ही ये मसल्स को ग्रो करने में भी ये आपकी मदद करती है।

पाचन तंत्र को मजबूत करे

गर्मियों में मीठी लस्सी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट स्वस्थ रहता है। मीठी लस्सी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट में कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को आसानी से दूर करता है। मीठी लस्सी को दिन में पीना शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होता है।

वजन कम करने में सहायक

इसमें प्रोबायोटिक्स और दूध दोनों होता है, जो बाउल मूवमेंट्स को सुधारते हैं, इससे डाइजेशन सही होता है। हेल्दी बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स होने के कारण यह पेट फूलने और इंफ्लेमेशन की समस्या से बचाए रखते हैं। ये दोनों ही तत्व वजम कम करने में मदद करते हैं। आप लस्सी बनाने के लिए लो-फैट दही लें, इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ वजन भी कम होता है।

PunjabKesari

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित

दोपहर का खाना खाने के बाद लस्सी पीना बहुत फायदेमंद रहता है। क्योंकि लस्सी में पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने में सहायक माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की परेशानी रहती है उन्हें गर्मियों में लस्सी जरूर पीना चाहिए।

लू से बचाए

गर्मी में मीठी लस्सी पीने से शरीर का लू से बचाव होता है। गर्मियों में लू के प्रकोप से बचने के लिए इसे रोज दिन में अवश्य पिएं। घर से बाहर निकलने पर लस्सी पीने से लू नहीं लगती और शरीर भी स्वस्थ रहता है। कई बार धूप से आने के बाद सिरदर्द की समस्या हो जाती है। लस्सी पीने से लू से होने वाला सिरदर्द भी आसानी से दूर होता है।

शरीर की इम्यूनिटी होती है मजबूत

लस्सी में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड शरीर की इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाता है। जबकि लस्सी में प्रोबायोटिक्स पोषक तत्व पाया जाता है जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में काम आता है। इसके अलावा लस्सी पीने से बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। खासकर कोरोनाकाल में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए सभी को लस्सी पीने की सलाह दी जाती है।

PunjabKesari

तनाव को करें कम

 लस्सी का सेवन करने से तनाव से बचा जा सकता है। क्योंकि लस्सी में तनाव कम करने में भी सहायक मानी जाती है। क्योंकि लस्सी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। जिससे थकान नहीं होती और तनाव भी नहीं होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static