सावन 2025: इस सावन में कौन से रंग के कपड़े पहनें और किन रंगों से बचें, जानिए पूरी जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Jul 13, 2025 - 03:27 PM (IST)

नारी डेस्क: सावन हिंदू धर्म का पवित्र महीना होता है और यह भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना भी माना जाता है। इस महीने में भक्त बड़े श्रद्धा से शिवजी की पूजा-अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। सावन के दौरान कावड़ यात्रा भी शुरू होती है। कहा जाता है कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से जल्दी उनकी कृपा मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस साल सावन 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। यह महीना पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। सावन में कपड़े पहनते समय रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि कुछ रंग भगवान शिव को बहुत पसंद हैं, जबकि कुछ रंग ऐसे हैं जिनसे भगवान शिव नाराज हो सकते हैं।

सावन में किन रंगों से करें परहेज?

ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार, रंगों का हमारे जीवन और पूजा-पाठ पर गहरा प्रभाव होता है। सावन के महीने में पूजा करते वक्त तीन रंगों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि ये रंग अशुभ माने जाते हैं:

काला

भूरा

खाकी

PunjabKesari

येे भी पढ़ें: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय ये 5 खास चीजें मिलाए, पाएं भोलेनाथ की विशेष कृपा

ये रंग नकारात्मक ऊर्जा का संकेत देते हैं और धार्मिक अवसरों पर इन्हें पहनना उचित नहीं माना जाता। खासकर सावन जैसे पवित्र माह में इन रंगों को पहनना अशुभ होता है और इससे पूजा का सही फल नहीं मिलता।

सावन में कौन से रंग पहनना शुभ होता है?

सावन का महीना हरियाली और प्रकृति से जुड़ा होता है, जो खुशहाली, ताजगी और समृद्धि का संदेश देता है। इसलिए इस दौरान कुछ खास रंग पहनना शुभ माना जाता है, जिनसे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। सावन में ये रंग पहनना सबसे अच्छा रहता है

सफेद रंग – यह भगवान शिव का प्रिय रंग है। सफेद रंग शांति, सादगी और पवित्रता का प्रतीक है। सावन में सफेद कपड़े पहनना बहुत शुभ होता है।

हरा रंग – यह रंग जीवन, प्रकृति और नई ऊर्जा का प्रतीक है।

पीला रंग – यह रंग सुख-शांति और समृद्धि का संदेश देता है।

PunjabKesari

इन रंगों के कपड़े पहनकर आप सावन में भगवान शिव की पूजा और व्रत को अधिक फलदायक बना सकते हैं।

 सावन 2025 में पूजा करते समय काले, भूरे और खाकी रंग के कपड़े पहनने से बचें और सफेद, हरे या पीले रंग के कपड़े पहनें ताकि आपकी पूजा शिवजी को प्रिय लगे और आपको उनकी कृपा प्राप्त हो।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static