जिद्दी Cold - Cough से परेशान है बच्चा, तो ये टोटके अपनाएं मां
punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2025 - 07:41 PM (IST)
नारी डेस्क: सर्दी-खांसी और छाती में जमा कफ (चेस्ट कंजेशन) बच्चों के लिए एक आम समस्या है, खासकर सर्दियों के मौसम में। यह समस्या बच्चों की सांस लेने में परेशानी पैदा कर सकती है, जिससे उन्हें बहुत तकलीफ होती है। यदि सही समय पर इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर समस्या बन सकती है। लेकिन कुछ असरदार घरेलू उपायों के जरिए आप बच्चे को इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे बच्चों की छाती में जमा कफ को हटाया जा सकता है।
अदरक और शहद का मिश्रण
अदरक में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कफ और सर्दी को कम करने में मदद करते हैं। शहद भी गले की सूजन को शांत करता है और खांसी को कम करता है। इसे बनाने के लिए एक छोटे चम्मच अदरक का रस निकालें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस मिश्रण को बच्चे को दिन में 2-3 बार दें। यह कफ को ढीला करता है और रेस्पिरेटरी सिस्टम को साफ करता है।
तुलसी और अजवाइन का सेवन
तुलसी के पत्ते और अजवाइन (ओवेन) में कफ को हटाने वाले गुण होते हैं। यह दोनों चीजे़ बच्चों के लिए सुरक्षित और असरदार हैं। तुलसी 5-6 के पत्तों को हल्का उबालें। इसमें एक चम्मच अजवाइन डालें और पानी को उबालने दें। जब पानी थोड़ी देर उबालने के बाद ठंडा हो जाए, तो बच्चे को पिलाएं। यह कफ को हटाता है और सांस की नलियों को साफ करता है।
सेंधा नमक और हींग का मिश्रण
सेंधा नमक और हींग का मिश्रण छाती पर लगाने से भी बहुत लाभ होता है। यह कफ को निकालने में मदद करता है और सांस की नलिकाओं को खोलता है। थोड़ी सी सेंधा नमक और हींग को हल्का सा गर्म करके बच्चे की छाती पर मालिश करें। इसे रात को सोने से पहले करें। यह कफ को बाहर निकालने में मदद करता है और बच्चे को शांति से सोने में मदद करता है।
नींबू और शहद का मिश्रण
नींबू में विटामिन C होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और कफ को निकालने में मदद करता है। शहद के साथ इसे खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर बच्चे को पिलाएं। इसे दिन में 2-3 बार दें। यह सर्दी और खांसी को कम करता है और छाती में जमा कफ को बाहर निकालता है।
ये भी पढ़े: रात को सोने से पहले बच्चों को दूध देना बन सकता है परेशानी, जानें क्यों
तवे पर घी और कपूर का मिश्रण
घी और कपूर के मिश्रण का उपयोग बच्चों के छाती में कफ को निकालने के लिए किया जाता है। यह बहुत असरदार उपाय है। एक तवे पर थोड़ी सी घी और कपूर डालकर गर्म करें। जब यह मिश्रण गुनगुना हो जाए, तो बच्चे के छाती और पीठ पर हल्के से मालिश करें। यह कफ को बाहर निकालने और सांस की नलिकाओं को साफ करने में मदद करता है।
खुबानी और ताजे फल
बच्चों के खाने में ताजे फल जैसे खीरा, अनार, और खुबानी शामिल करें, क्योंकि इन फलों में हाइड्रेशन के साथ-साथ खांसी और कफ को कम करने के तत्व होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर से कफ को बाहर निकालता है।
ऊपर बताए गए उपायों से आप आसानी से अपने बच्चे की छाती में जमा कफ को हटाकर उसे आराम दे सकते हैं। हालांकि, यदि समस्या गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।