खाना गिरने के कारण काला हो गया है गैस चुल्हा तो इन Cleaning Tricks से करें साफ

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 05:11 PM (IST)

घर के किचन को भी मुख्य हिस्सा माना जाता है। इसलिए इसकी साफ-सफाई रखना भी जरुरी है। लगातार खाना बनने से गैस चुल्हा गंदा हो जाता है। उस पर बैक्टीरिया जमने लगते है जिसके कारण महिलाओं का साफ करने में बहुत ही समय बर्बाद होता है और दाग भी आसानी से नहीं जाते। आप गैस के जिद्दी दाग साफ करने के लिए कुछ क्लीनिंग हैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

नमक और बेकिंग सोडा 

आप नमक और बेकिंग सोडा के घोल से गैस चुल्हे के जिद्दी दाग साफ कर सकते हैं। पानी में नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके घोल तैयार कर लें। इसके बाद इससे गैस को हल्का रगड़ें। 5-10 मिनट के लिए मिश्रण को बर्नर पर लगे रहने दें। तय समय के बाद गैस को साफ कर लें। 

PunjabKesari

डिशवॉशर सॉप 

आप डिशवॉशर सॉप का इस्तेमाल गैस साफ करने के लिए कर सकते हैं। बर्तन धोने वाले साबुन को आप गैस पर लगाएं। इसके अलावा आप डिशवॉशर को गर्म पानी में मिलाएं। मिश्रण को 10 मिनट के लिए गैस पर लगाएं। तय समय के बाद गैस को सादे पानी से धो लें। दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। 

गर्म पानी 

आप गर्म पानी का इस्तेमाल गैस को साफ करने के लिए खर सकते हैं। इससे गैस के जिद्दी दाग आसानी से गायब हो जाएंगे। गर्म पानी को गैस पर लगाएं। 20 मिनट के बाद गैस को कपड़े से साफ कर लें। गैस के जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। 

PunjabKesari

नींबू से करें साफ 

आप नींबू का इस्तेमाल गैस को साफ करने के लिए कर सकते हैं। रातभर नींबू के रस को गर्म पानी में डालकर रख दें। अगले दिन नींबू के छिलके के साथ गैस को रगड़ें। आसानी से गैस के जिद्दी दाग साफ हो जाएंगे। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static