New Year 2021: पार्टी के लिए मिनटों में बनाएं चॉकलेट ब्राउनी

punjabkesari.in Thursday, Dec 31, 2020 - 10:09 AM (IST)

नए साल का हर किसी कोई बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में लोग नए साल के स्वागत करने के लिए पार्टी करना पसंद करते हैं। मीठे के साथ पार्टी का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो चॉकलेट ब्राउनी बना सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में बेहद आसान होगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

मैदा- 2 कप 
दूध- आवश्यकतानुसार
तेल- 1 छोटा चम्मच 
चीनी पाउडर- 2 बड़े चम्मच
कोको पाउडर- 2 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
चॉकलेट सिरप- 2 बड़े चम्मच

PunjabKesari

विधि: 

1. सबसे पहले बाउल में मैदा, चीनी पाउडर, कोको पाउडर, और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं।
2. अब इसमें दूध, चॉकलेट सिरप और तेल डालकर मिलाएं।
3. तैयार बैटर को माइक्रोवेव में 180 डिग्री सेल्सियस पर 2 मिनट तक बेक करें।
4. इसे माइक्रोवेव से निकाल कर ठंडा करके सर्व करें‌।
5. लीजिए आपकी चॉकलेट ब्राउनी बनकर तैयार है।

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static