छठ पूजा के प्रसाद का सेहत से गहरा कनेक्शन, जानिए कैसे ?

punjabkesari.in Wednesday, Oct 30, 2019 - 12:45 PM (IST)

कार्तिक मास के छठे दिन यानि की 2 नवंबर को बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व 31 अक्टूबर से शुरु हो कर 3 नवंबर तक मनयाा जाएगा। 4 दिन के इस पर्व में कई तरह के नियमों का पालन किया जाता है इसी दौरान पूजा करने वाला हर व्यक्ति कई तरह के पकवान बना कर सूर्य देव को अर्पित करते है। पूजा की सूप में रखे जाने वाले फल, ठेकुआ, पकवानों आदि का सेहत से भी संबंध होता है। चलिए बताते है आपको यह किस तरह से सेहत के लिए लाभदायक होते है .. 


ठेकुआ 

छठ पूजा के प्रसाद में चढ़ाए जाने वाला सबसे अहम ठेकुआ होता है जो गुड़ और आटे से बनता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। वैज्ञानिकों के तर्क अनुसार छठ के साथ ही सर्दी शुरु हो जाती है ऐसी ठंड से बचने व सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए गुड़ बहुत ही फायदेमंद होता है। 

केला

पूजा के दौरान चढ़ाए जाने वाले केले को गुच्छे को न केवल प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है बल्कि ग्रहण भी किया जाता है। छठ का पर्व बच्चों के लिए मनाया जाता है और सर्दियों में बच्चों को गैस की समस्या अधिक रहती है। ऐसे में प्रसाद में मिलने वाले केले न केवल बच्चों में बल्कि बड़ो में भी गैस की समस्या को दूर रखते हैं। 

PunjabKesari,nari

गन्ना 

सूर्य को अर्घ्य देते हुए पूजा की सामग्री में गन्ना होना बहुत ही जरुरी होता है। छठी मैय्या को गन्ना बहुत ही पसंद है। इतना ही नहीं सूर्य की कृपा से फसल का उत्पादन होता है इसलिए उन्हें यह फल प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता हैं। वहीं गन्ना शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत कर बीमारियों में लड़ने में मदद करता हैं।

नारियल 

मौसम में आ रहे बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या आम देखने को मिलती है। वहीं नारियल मेें मौजूद कई तरह के पौष्टिक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बना कर इनसे लड़ने में मदद करता है। 

PunjabKesari,nari

नींबू 

पूजा में साधारण नींबू की जगह डाभ नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। यह दिखने में बड़ा, बाहर से पीला व अंदर से लाल होता है। यह स्वस्थ्य को सही रख कर की तरह के रोगों को दूर करने में मदद करता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Related News

static