छ्ठ पूजा: प्रसाद में बनाएं ठेकुआ

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 09:59 AM (IST)

छठ पूजा का त्योहार बिहार और उत्तरप्रदेश में कुल 4 दिनों तक मनाया जाता है। इसमें कई तरह के अलग-अलग चीजे प्रसाद के तौर पर बनाएं जाते हैं। इनमें खासतौर पर 'ठेकुआ' बनाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बतात हैं...

आवश्यक सामग्री:

गेहूं का आटा- 4 कप
घी- 2 चम्मच
नारियल- 2 बड़े चम्मच (कसा हुआ)
पीसी चीनी- 3 कप
हरी इलायची- 1 बड़ा चम्मच (पिसी हुई) 
सौंफ- 1 बड़ा चम्मच 
घी- तलने के लिए
पानी- जरूरतानुसार

PunjabKesari

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले एक बाउल में आटे को छानकर सभी सामग्री मिलाएं।
2. इसमें पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
3. आटे की छोटी-छोटी लोइयां लेकर हथेलियों के बीच रखकर दबाएं।
4. आप चाहें तो इसे बनाने के लिए लकड़ी का सांचा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
5. अब पैन में घी गर्म कर उसमें ठेकुए को सुनहरा होने तक तलें।
6. इसे सर्विंग प्लेट के रखें।
7. लीजिए आपके छठ पूजा का प्रसाद 'ठेकुआ' बन कर तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static