गर्मियों में झट से बनाएं मिनी पिज़्ज़ा बाइट्स

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 01:47 PM (IST)

नारी डेस्क: अचानक बिगड़े मौसम ने लोगों की सेहत पर भी काफी असर डाला है। ऐसे मौसम में वायरल बहुत तेजी से फैलता है। इसलिए खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गर्मियों का मौसम ऐसा होता है, जिसमें कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन करता है। बच्चे और बड़े सभी कुछ न कुछ खाने की डिमांड करते है, लेकिन बाहर का खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए आज हम आपके लिए मिनी पिज़्ज़ा बाइट्स की रेसिपी लेकर आए है। इस रेसिपी से आप अपने घर में आसानी से पिज़्ज़ा बाइट्स बना सकते है, जो हेल्दी और टेस्टी होगी। इसे खाकर आपके बच्चे भी खुश हो जाएंगे। जानतें है इसे बनाने का तरीका...

PunjabKesari

सामग्री (INGREDIENTS)

पेपरोनी – 60 ग्राम
पिज़्ज़ा सॉस – 2 टेबलस्पून
मोज़ेरेला चीज़ – 40 ग्राम
समोसा शीट – 14
पानी – किनारों को चिपकाने के लिए
तेल – तलने के लिए

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

बनाने की विधि

1. मिक्स तैयार करें
2. एक बाउल में पेपरोनी, पिज़्ज़ा सॉस और मोज़ेरेला चीज़ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
3. बाइट्स तैयार करें
4. एक समोसा शीट लें और उसके किनारों पर हल्का पानी लगाएं।
5. बीच में तैयार मिश्रण थोड़ा सा रखें और शीट को मोड़कर अच्छे से सील कर दें।
6. तलना शुरू करें
7. कढ़ाई में तेल गरम करें।
8. सभी बाइट्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।

सर्व करें

तैयार बाइट्स को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। गरमा-गरम सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static