लाखों की नौकरी छोड़कर सपनों के पीछे भागा ये शख्स, आज फेमस Writer बन कर रहा युवाओं को Motivate

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 12:04 PM (IST)

चेतन भगत का नाम आज भारत के सबसे फेमस लेखकों में आता है। वो Youth Icon हैं और उनकी लिखी किताबें best sellers की लिस्ट में आती हैं। लेकिन कामयाबी का उनका ये सफर आसान नहीं था। उन्होंने इसके लिए कड़ा संघर्ष किया और अपने दिल की सुनी। IIT और IIM से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लाखों के पैकेज वाली जॉब मिली थी। लेकिन उन्होंने अपनी अच्छी- खासी जॉब छोड़कर अपने सपनों को चुना और आज वो अपने फेमस लेखक बनने के सपने को जी रहे हैं। वो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें...

PunjabKesari

बेहतरीन स्टूडेंट थे चेतन भगत

चेतन भगत का जन्म नई दिल्ली में 22 अप्रैल 1974 को हुआ था। वो एक मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सेना में अधिकारी थे और मां कृषि विभाग में सरकारी कर्मचारी थीं। चेतन हमेशा से ही पढ़ने में होशियार थे और उन्होंने IIT दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। इस दौरान उन्होंने CGPA (Cumulative Grade Point Average) of 9.45 स्कोर किया था। इसके बाद उन्होंने IIM अहमदाबाद से Masters in Business Admiration की डिग्री हासिल की। हालांकि चेतन का खुद का कहना है कि उन्हें इस दौरान बिल्कुल मजा नहीं आ रहा था और उनका दिल हमेशा से लिखने की तरफ था। कुछ सालों तक उन्होंने एक निवेश बैंकर के रूप में काम किया, फिर अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी लाखों की जॉब छोड़ दी। 

PunjabKesari

चेतन को अपनी पहली किताब प्रकाशित करवाने के लिए खाने पड़े धक्के

हालांकि ये फैसला उनके लिए कई चुनौतियां लेकर आया। जब वो घर अपनी जॉब छोड़कर बैठे तो उनके बच्चे भी उनसे सवाल करते थे कि वो जॉब पर क्यों नहीं जाते। उस समय चेतन की पत्नी Anusha Bhagat ने उनका पूरा साथ दिया। वो जॉब पर जाती थीं और घर चलाती थीं। वहीं चेतन बच्चों का ख्याल रखते और अपनी किताब पर काम करते। उनको अपनी पहली किताब '5 पॉइंट समवन'  को लेकर कई सारे publication house के चक्कर काटने पड़े, फिर कहीं जाकर साल 2004 में ये प्रकाशित हुई। उनकी ये किताब युवाओं के बीच बहुत प्रसिद्ध हो गई। फिर क्या था, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हाफ गर्लफ्रेंड, 2 स्टेट्स, रेवेल्युशन 2020 , वन अरेंज्ड मर्डर जैसी कई कहानियों से लोगों को अपना दीवाना बन दिया। 

चेतन की नोवल पर बनी चुकी हैं फिल्में

लेखक की नोवल पर 3 इडियट्स, हाफ गर्लफ्रेंड, हैलो, 2 स्टेट्स, काई पो चे जैसी बॉलीवुड फिल्में बनी हैं। वहीं साल 2014 में उन्होंने किक, काई पो चे! और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी बॉलीवुड फिल्मों की पटकथा भी लिखी है। भगत ने काई पो चे के लिए  59वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पटकथा का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। साल 2010 में उन्हें टाइम पत्रिका की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था। चेतन अखबारों में कॉलम लिखकर सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर नियमित और सक्रिय रूप से योगदान देते हैं। वहीं वो motivational speaker के तौर पर भी सक्रिया हैं। वो दुनिया भर के 50 शहरों में 300 से अधिक संगठनों में बात कर चुके है।

PunjabKesari

चेतन की ये नोवल आपको जरूर पढ़नी चाहिए

नोवल

फाइव पॉइंट समवन 

थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ

2 स्टेट्स 

हाफ गर्लफ्रेंड

एक भारतीय लड़की 

द गर्ल इन रूम 105 (2018)

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static