Snack Special: शाम की चाय के साथ खाएं चीज चिली डोसा

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 04:21 PM (IST)

डोसा साउथ की स्पेशल डिश है, जो दुनियाभर में फेमस है। इसे खासतौर पर सांभर के साथ खाया जाता है। मगर आज हम आपके लिए चीज चिली डोसा की रेसिपी लेकर आए हैं। चावल, दाल से तैयार यह डोसा खाने में लाजबाव होने के साथ सेहत को भी दुरुस्त रखने का काम करेगा। आप इसे सुबह या शाम को नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

चीज चिली डोसा की सामग्री:

उड़द की दाल- 100 ग्राम 
चना दाल- 50 ग्राम 
चावल- 1/2 किलो
नमक- स्वादानुसार 
चेडर चीज़- 50 ग्राम (कद्दूकस किया)
चिली फलेक्स- आवश्यकतानुसार
तेल- जरूरतानुसार

PunjabKesari

चीज चिली डोसा बनाने की वि​धि:

1. एक बाउल में चावल और दाल डालकर रात भर भिगोएं। 
2. सुबह उसमें नमक मिलाकर मिक्सी में पीसकर बैटर तैयार करें।
3. तवा गर्म करके उसपर तेल डालें। 
4. अब तवे पर बैटर डालकर गोलाकार में फैलाएं। 
5. साइड से तेल लगाकर डोसे को पकाएं। 
6. ऊपर से चीज और चिली फ्लेक्स डालकर फोल्ड करें।
7. डोसे को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें। 
8. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर नारियल या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें। 
9. लीजिए आपका चीज चिली डोसा बनकर तैयार है। 

अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static