इन 5 राशियों के शुरू होने वाले हैं बुरे दिन! चंद्र ग्रहण का पड़ेगा अशुभ प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, Sep 03, 2025 - 12:49 PM (IST)

नारी डेस्क: साल का अंतिम और पूर्ण चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य होगा। इस बार चंद्रग्रहण पर ग्रहों का ऐसा योग संयोग बन रहा है जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही अशुभ माना गया है।
दोनो ग्रहों की युति
कहते हैं ग्रहण जिस राशि और नक्षत्र में लगता है उस राशि-नक्षत्र के लोगों को ही सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इस ग्रहण में राहु और चंद्रमा की युति कुंभ राशि में होती है और सूर्य और केतु कन्या राशि में स्थित रहेंगे, जिससे एक अशुभ ग्रहण योग बनता है । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के समय चंद्रमा के साथ राहु और चंद्रमा से सप्तम भाव में सूर्य, केतु और बुध स्थित होंगे। चंद्रमा से अष्टम भाव में मंगल तो छठे भाव में शुक्र देव विराजित होंगे।
इन राशि वालों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी
ज्योतिषियों के अनुसार वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि वालों को भी संतान संबंधी मानसिक तनाव और पारिवारिक असंतुलन झेलना पड़ सकता है। सिंह राशि वालों को वैवाहिक जीवन में अड़चने, पारिवारिक कलह की संभावनाएं हो सकती हैं। तुला राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी, कार्यों में देरी, व्यवसाय में धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा कुंभ राशि वालों पर दुर्घटना का संकट मंडरा सकता है।
कुंभ राशि वालों को होगा लाभ
साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण (7 सितंबर) विशेष रूप से वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ प्रभाव ला सकता है। वहीं कुंभ राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस ग्रहण का समय सावधानी और आत्मनिरीक्षण का समय माना जाता है।