किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में इन हस्तियों ने Performance देने से क्यों किया इंकार?

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 11:10 AM (IST)

महाराजा चार्ल्स तृतीय को शनिवार को ऐतिहासिक राज्याभिषेक समारोह में आधिकारिक रूप से सेंट एडवर्ड का ताज पहनाया गया। उनके साथ-साथ उनकी पत्नी कैमिला की भी महारानी के रूप में ताजपोशी की गई। वेस्टमिंस्टर एबे में चार्ल्स तृतीय की आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के महाराज के रूप में ताजपोशी की गई। हालांकि ये राज्याभिषेक चर्चाओं से ज्यादा विवादों में रहा। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि महाराजा चार्ल्स तृतीय को सेंट एडवर्ड का ताज पहनाया गया।  इसे महाराजा चार्ल्स तृतीय की दिवंगत मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने जून 1953 में अपनी ताजपोशी के दौरान पहना था। महाराजा के दिवंगत दादा, महाराजा जॉर्ज षष्ठम ने मई 1937 में अपनी ताजपोशी के दौरान इसे पहना था। यह ताज सैकड़ों वर्ष पुराना और 1661 का है, जब इसे महाराजा चार्ल्स द्वितीय के लिए बनाया गया था। 

PunjabKesari
हालांकि आश्चर्य की बात यह है कि राज्याभिषेक का इतनी चर्चा होने के बावजूद कई ब्रिटिश हस्तियों ने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है सर एल्टन जॉन का जो  शाही परिवार के लंबे समय से दोस्त हैं, और राजकुमारी डायना और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बहुत करीब थे। 

PunjabKesari
"रॉकेट मैन" गायक ने 2011 में प्रिंस विलियम और राजकुमारी केट की शादी में भी शिरकत की और 2018 में प्रिंस हैरी और डचेस मेगन की शादी के बाद लंच में प्रस्तुति दी थी। फिर भी, उन्होंने राज्याभिषेक में गाने के लिए मना कर दिया। 

PunjabKesari
खबरें तो यह भी है कि वेल्स के राजकुमार ने स्पाइस गर्ल्स से एक भव्य प्रदर्शन के लिए अनुरोध किया था,  हालांकि, इस निमंत्रण को ठुकरा दिया गया। इसके अलावा रॉबी विलियम्स ने भी अपने बिजी शेड्यूल के चलते राज्याभिषेक समारोह में आने से मना कर दिया। 

PunjabKesari
Harry Styles भी उन गायक ब्रिटिश पॉप कलाकारों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने राज्याभिषेक में प्रदर्शन करने का मौका ठुकरा दिया है। जब उनकी टीम से इसका कारण पूछा, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

PunjabKesari

"एन्जिल्स" गायक रोबी विलियम्स शाही परिवार के मित्र और प्रशंसक रहे हैं। पिछले साल जब महारानी एलिजाबेथ का निधन हुआ, तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक भावनात्मक श्रद्धांजलि साझा की थी, लेकिन इस बार वह शादी परिवार के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static