Cancer की असली जड़ है ये 4 चीजें, फिर भी लोग कर रहे नज़रअंदाज़, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Monday, Jul 21, 2025 - 11:06 AM (IST)

नारी डेस्क: आज के समय में कैंसर दुनिया भर में मौत का एक बड़ा कारण बन चुका है। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इनमें से एक सबसे बड़ा कारण है हमारा खान-पान। जो खाना हम रोज खाते हैं, वह सीधे तौर पर हमारी सेहत पर असर डालता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं और कैंसर का कारण बनती हैं। खुशखबरी ये है कि हम अपने खाने की आदतों को सुधारकर इस बीमारी से बच सकते हैं। कुछ आम खाने-पीने की चीजें जैसे प्रोसेस्ड फूड, बार-बार गर्म किया गया तेल, और शराब हमारे शरीर के लिए बहुत खतरनाक हो सकती हैं। ये चीजें धीरे-धीरे शरीर के अंदर जाकर कैंसर के बीज बो देती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें हैं जो कैंसर का खतरा बढ़ाती हैं

तला-भुना खाना (फ्राइड फूड)

अगर आप रोजाना तले-भुने खाने का सेवन करते हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। समोसे, पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन, नमकीन, चिप्स ये सभी स्वाद में भले ही अच्छे लगते हों लेकिन इनके बार-बार सेवन से कैंसर होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। विज्ञान भी इस बात को साबित कर चुका है कि ज्यादा तेल में तले हुए खाने में ऐसे तत्व बनते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं।

PunjabKesari

बार-बार गर्म किया गया तेल

तेल को एक बार इस्तेमाल करने के बाद दोबारा गर्म करने पर उसमें Acrylamide और PAF (Platelet Activating Factor) जैसे हानिकारक तत्व बनते हैं। ये दोनों ही तत्व शरीर में जाकर कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ा देते हैं। अगर आप छोले-भठूरे या बाजार के समोसे खा रहे हैं तो ध्यान रखिए कि ये अक्सर उसी तेल में बने होते हैं जो बार-बार गर्म किया जाता है। इसलिए अगली बार सोच-समझकर ही ऐसा खाना खाएं।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड

आजकल के पैकेट वाले खाने जैसे पैकेज्ड स्नैक्स, शुगरी ड्रिंक्स (जैसे कोल्ड ड्रिंक्स), प्रोसेस्ड मीट (जैसे सॉसेज, बेकन, नगेट्स आदि)। इन सभी में बहुत ज्यादा रासायनिक तत्व, प्रिज़रवेटिव और कृत्रिम रंग होते हैं। इनका ज्यादा सेवन करने से शरीर में सूजन (inflammation) बढ़ती है और कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं, जिससे कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

PunjabKesari

शराब

डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का मानना है कि शराब पीना सीधे कैंसर को न्योता देना है। शराब से विशेष रूप से ये प्रकार के कैंसर हो सकते हैं लिवर कैंसर, फूड पाइप का कैंसर, पैंक्रियाज (अग्न्याशय) का कैंसर। इसके अलावा शराब शरीर के कई अंगों को खराब कर देती है और इम्यून सिस्टम को कमजोर करती है।

ये भी पढ़े: 5 साल में 50% बढ़ा हार्ट की दवाओं का इस्तेमाल, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दिल के रोग

कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?

इन खतरनाक चीजों से जितना जल्दी दूरी बना लेंगे, उतना अच्छा है। केवल बातों से कुछ नहीं होगा अपने खाने की प्लेट से बदलाव शुरू कीजिए।
ताजा, घर का बना खाना खाइए ज्यादा से
ज्यादा फल और सब्जियां खाइए
साबुत अनाज जैसे दाल, चावल, बाजरा, जौ आदि को अपने भोजन में शामिल कीजिए
फास्ट फूड, डिब्बाबंद और मिलावटी चीजों से दूरी बनाए रखिए

PunjabKesari

ध्यान रखने वाली बात

अगर कभी-कभार फ्रेंच फ्राइज या बर्गर खा भी लिया, तो कोई बात नहीं।
समस्या तब होती है जब ये चीजें रोज की आदत बन जाती हैं।
इसलिए जरूरी है कि आप अपने दैनिक खाने-पीने की आदतों में सुधार करें।

हम अपने खान-पान को सुधारकर ना सिर्फ कैंसर से खुद को बचा सकते हैं, बल्कि एक लंबा और सेहतमंद जीवन भी जी सकते हैं। इसलिए आज से ही निर्णय लीजिए जो खाना कैंसर का खतरा बढ़ाए, उसे छोड़िए। जो जीवन बढ़ाए, उसे अपनाइए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static