भीषण गर्मी में भी नहीं पड़ेगी AC और कूलर की जरूरत, बस घर में लगा लें ये Plants
punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 01:05 PM (IST)

नारी डेस्क: इतनी गर्मी में लोग बाहर जाने की बजाय घर में ही रहना पसंद करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका घर प्राकृतिक रूप से ठंडा, ताजा और स्वस्थ वातावरण वाला हो, तो ये इनडोर पौधे ज़रूर लगाइए। ये ना सिर्फ गर्मी को कम करेंगे, बल्कि आपके मूड और सेहत को भी बेहतर बनाएंगे। आइए जानते हैं ऐसे House Plants के बारे में जो कमरे को ठंडा रखते हैं।

एरेका पाम (Areca Palm)
यह पौधा हवा में नमी (humidity) बढ़ाता है। इससे वातावरण ठंडा और ताजगी भरा बनता है। गर्मियों में यह पौधा पंखे की तरह काम करता है।

एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा न केवल त्वचा के लिए फायदेमंद, बल्कि यह पौधा हवा को साफ करके कमरे को ठंडा भी करता है। इसकी पत्तियों में जलनरोधी गुण होते हैं, और यह गर्मी को सोखने में मदद करता है।
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे कमरे में हवा ताजी और ठंडी बनी रहती है। यह कम रोशनी और पानी में भी पनपता है, जिससे इसे बनाए रखना आसान होता है।
मॉन्स्टेरा (Monstera)
इसके बड़े-बड़े पत्ते कमरे में नमी बनाए रखते हैं। यह हवा को फिल्टर करके गर्मी कम करता है और सुंदर दिखता है।
पीस लिली (Peace Lily)
यह पौधा हवा से हानिकारक तत्व हटाता है और ठंडक पहुंचाता है। गर्मियों में इसकी मौजूदगी कमरे को ठंडा महसूस कराती है।
बोस्टन फर्न (Boston Fern)
यह हवा में नमी बढ़ाकर कमरे को ठंडा करता है। खासकर अगर आप AC या कूलर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते तो यह बहुत उपयोगी है।
कैसे काम करते हैं ये पौधे?
ये पौधे ट्रांसपाइरेशन (transpiration) प्रक्रिया से पत्तों के माध्यम से पानी छोड़ते हैं, जो हवा में नमी लाता है और कमरे को ठंडा करता है।
साथ ही ये हवा को फिल्टर करते हैं और विषैले तत्व हटाते हैं। इन्हें घर में लगाने से ठंडक बनी रहती है और बिजली की खपत भी घटती है। इससे तनाव और घबराहट भी कम होती है।