ब्राइडल एंट्री पर गलत गाना बजने से गुस्साई दुल्हन, बीच में ही रोक दी एंट्री बोली- ''मेरा गाना कहां है?

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 01:08 PM (IST)

नारी डेस्क: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए एक बेहद खास दिन होता है। इस दिन को लेकर वह बहुत कुछ प्लान करती है ताकि हर चीज परफेक्ट हो। एंट्री से लेकर लहंगा, मेकअप और गाना तक, हर चीज को लेकर दुल्हन की एक विशेष उम्मीद होती है। लेकिन कभी-कभी कुछ चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं होतीं और यही होता है जब दुल्हन का मूड खराब हो जाता है।

गलत गाना बजने से हुई दुल्हन की नाराज़गी

हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी के दिन गुस्से में नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने स्टेज पर चलकर एंट्री कर रही होती है। जैसे ही वह कुछ कदम बढ़ाती है, डीजे द्वारा बजाया गया गाना गलत होता है। उसके बाद दुल्हन रुक जाती है और हाथ से इशारा करके कहती है, "यह गलत गाना है, मेरा गाना कहां है?" दुल्हन के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आता है और इस वजह से उसकी एंट्री रुक जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Home of British Bengali culture 🇧🇩🇬🇧 (@thegushti)

लोगों का समर्थन और प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। कई लोग दुल्हन के गुस्से को जायज मानते हुए कह रहे हैं कि यह उसका खास दिन है, और उसमें सब कुछ सही होना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, "वो यहां गलत नहीं है। यह उसका खास दिन है, उसने जरूर सब कुछ पहले से प्लान किया होगा और किसी ने उसे बर्बाद कर दिया।" एक अन्य यूजर ने कहा, "यह उसका वेडिंग डे है, वह जैसे चाहे वैसे बिहेव कर सकती है।

ये भी पढ़े: यूपी में 350 से ज्यादा अवैध मस्जिद-मदरसों पर चला बुलडोजर, सरकार का कड़ा एक्शन

PunjabKesari

शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए बहुत ही अहम और खास होता है। इस दिन के लिए वे दोनों बहुत कुछ तैयार करते हैं और हर एक पल को खास बनाना चाहते हैं। इसलिए जब किसी छोटी सी चीज़ में भी गड़बड़ी होती है, तो वह उस दिन को यादगार बना देती है। चाहे वह गाना हो, मेकअप हो या कोई और बात, किसी भी चीज़ का ना होना या गलत होना दोनों के लिए एक बड़ा इश्यू बन जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static