पर्दे पर हाई-फाई दिखने वाले ये स्टार्स रियल लाइफ में जीते हैं सादगी भरी जिंदगी

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 05:11 PM (IST)

अक्सर लोग सोचते हैं कि फिल्मों की तरह रियल लाइफ में भी इन स्टार्स के काफी नखरे होते होंगे लेकिन आज हमने उन स्टार्स की लिस्ट तैयार की है जो बेहद ही सिंपल लाइफ जीते हैं।  जी हां, पर्दे पर हाई-फाई दिखने वाले ये बॉलीवुड स्टार्स अपने घर में काफी सिंपल रहते हैं। चलिए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में...

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की बात करें तो वह अनुशासन में रहना पसंद करते है। वह स्ट्रीक(strict) रुटीन फॉलो करते हैं। सुबह जल्दी उठना टाइम पर काम करना और रात को समय पर सो जाना। अक्षय बुरी आदतों से दूर रहते हैं। एक्टर को कुकिंग का भी काफी शौक है।

काजोल

काजोल का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन हीरोइनों में लिया जाता है। काजोल अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है। काजोल को अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करना काफी पसंद है। उन्हें पार्टियों में कम देखा जाता है।

अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन के लाइफस्टाइल को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी साधारण जिंदगी जीते है। उन्हें घर का बना खाना ही पसंद है।

शाहिद कपूर

एक्टर शाहिद कपूर 2 बच्चों के पिता है। शाहिद खुद बच्चों के साथ बच्चे बन जाते है। सोशल मीडिया अंकाउट पर आपको उनकी मस्ती भरी तस्वीरों की एक झलक आसानी से देखने को मिल जाएगी।

ऋतिक रोशन

एक्टर ऋतिक रोशन भी बॉलीवुड की हाई फाई पार्टियों से दूर रहते है और अपने बच्चों के साथ साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं। बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना ऋतिक रोशन को अच्छा लगता है।

सलमान खान

भाईजान सलमान खान सब के चहेते एक्टर है लेकिन घर में वह भी काफी सिंपल दिखते है। लॉकडाउन के दौरान उनकी कई वीडियोज वायरल हुई जिसमें वह खेतों में ट्रेक्टर(Tracktor) चलाते हुए दिखाई दिए।

आमिर खान

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने काम या फिर फैमिली के साथ ज्यादा वक्त बिताना पसंद करते हैं। आमिर स्टारडम से कोसों दूर रहते है।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने घर में बहुत सिंपल रहती हैं। उन्हें घर में बिना मेकअप और लूज कपड़ों में रहना पसंद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static