हेल्दी समझकर न करें गलती! करेले का जूस इन लोगों को दे सकता है नुकसान
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 12:52 PM (IST)
नारी डेस्क : करेला या उसका जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही यह वजन घटाने और शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी सहायक है। लेकिन किसी भी चीज़ की तरह इसका जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके संभावित नुकसान।
लिवर और किडनी पर असर
डायबिटीज के मरीज अक्सर ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए करेले का जूस ज्यादा मात्रा में पीने लगते हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन लिवर एंजाइम्स को प्रभावित कर सकता है, जिससे लिवर पर दबाव बढ़ता है और किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है।

हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा
करेला ब्लड शुगर को तेजी से कम करता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से शुगर लेवल बहुत नीचे गिर सकता है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। इससे चक्कर आना, कमजोरी, बेहोशी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों को बिलकुल नहीं खानी चाहिए ये दाल, खाते ही बढ़ जाएगा Sugar Level
पेट से जुड़ी समस्याएं
करेले की तासीर गर्म मानी जाती है। इसका अधिक सेवन करने से पेट दर्द, डायरिया, गैस, सीने में जलन और गले में खराश जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में नुकसान
गर्भावस्था के दौरान करेले के जूस का ज्यादा सेवन करना सुरक्षित नहीं माना जाता। इसमें मौजूद कुछ तत्व हार्मोनल बदलाव ला सकते हैं, जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है और दूध बनने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।
माहवारी के दौरान परेशानी
पीरियड्स के समय करेले का जूस अधिक मात्रा में लेने से ब्लीडिंग बढ़ सकती है, जिससे कमजोरी और असहजता महसूस हो सकती है।
यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
किन लोगों को करेले का जूस पीना चाहिए?
करेले का जूस हर किसी के लिए जरूरी नहीं होता, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है।
डायबिटीज के मरीज: जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, उनके लिए करेले का जूस काफी लाभकारी हो सकता है। यह प्राकृतिक रूप से शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
वजन कम करने वाले लोग: अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो करेले का जूस मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और फैट कम करने में सहायक हो सकता है।

पाचन समस्या वाले लोग: जिन लोगों को कब्ज, गैस या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए यह जूस पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग: मुंहासे, दाग-धब्बे या स्किन इंफेक्शन से जूझ रहे लोगों के लिए करेले का जूस शरीर को डिटॉक्स करके त्वचा को साफ करने में मदद करता है।
कमजोर इम्युनिटी वाले लोग: बार-बार बीमार पड़ने वाले लोगों के लिए यह जूस इम्युनिटी मजबूत करने में सहायक होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं।
करेला जूस फायदेमंद है, लेकिन सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। खासकर अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं या गर्भवती हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

