बिना महंगी क्रीम लगाए पाएं साफ और निखरी त्वचा, करें ये आसान फेस योग

punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 12:54 PM (IST)

 नारी डेस्क: चेहरे पर बार-बार होने वाले फोड़े-फुंसियां, कील-मुंहासे और पिंपल्स जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। ज्यादातर लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और क्रीम्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर कुछ खास नहीं होता और जेब पर भी भारी पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के, एक सिंपल और नेचुरल तरीका अपनाकर भी त्वचा को निखारा जा सकता है?

 ब्रह्मऋषि देवदास महराज ने बताया आसान उपाय – फेस योग

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, चेहरा फुलाने जैसे आसान फेस योग से आप न सिर्फ पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि त्वचा में नेचुरल ग्लो भी ला सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satgurudev (@dev.marg)

 क्यों होते हैं कील-मुंहासे?

ब्रह्मऋषि देवदास महराज के अनुसार, चेहरे पर पिंपल्स और फोड़े-फुंसी होने के कुछ आम कारण हैं

पेट की गर्मी

एसिडिटी

नींद की कमी

ये सभी शरीर की गर्मी और तनाव को बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा पर रिएक्शन होने लगता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: ना मेकअप, ना महंगे प्रोडक्ट! रोज की सिर्फ 5 आदतें और पाएं चांद जैसी चमकती त्वचा

 क्या करें? जानें आसान घरेलू उपाय

 मुंह में पानी भरें और चेहरा धोएं

मुंह में ठंडा पानी भरकर रखें और इसी दौरान चेहरे को 5-7 बार धोएं। इससे चेहरा ठंडा होता है और नसें शांत होती हैं। पिंपल्स और एक्ने कम हो सकते हैं। मुंह फुलाने की एक्सरसाइज करें हर दिन 4-5 मिनट तक मुंह में हवा भरकर रखें। इससे चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा में चमक आती है।  जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें ये एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे गले और चेहरे की नसों पर प्रेशर बढ़ सकता है।

 फेस योग के फायदे

नेचुरल ग्लो

पिंपल्स की कमी

स्किन टोन में सुधार

रिफ्रेश और रिलैक्स फील

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी इंस्टाग्राम वीडियो पर आधारित है। कोई भी घरेलू उपाय अपनाने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।)
  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static