अरबों की मालकिन नीता अंबानी ने बेटे की शादी में हाथ जोड़कर मांगी माफी, मेहमान नवाजी से जीता दिल

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2024 - 11:19 AM (IST)

देश में पैसे से अमीर तो बहुत लोग हैं पर दिल से अमीर होना बहुत बड़ी बात है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है अंबानी परिवार जो अपने बड़े बैंक बैलेंस के साथ बड़े दिल के लिए भी जाना जाता है। देश-विदेश से आए मेहमानों की मेजबानी करने के बीच इस परिवार मीडिया को भी दरकिनार नहीं किया। मीडिया के सम्मान के लिए जो आज हो रहा है कि वह शायद पहले कभी देखने को नहीं मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी सभी का ख्याल रखना अच्छे से जानती हैं। एक बार फिर वह मेहमानों को छोड़ मीडिया ना सिर्फ मिलने आई बल्कि उनसे हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। इतन ही नहीं अंबानी परिवार ने मीडिया वालों के लिए एक खास प्राेग्राम रखा है, जहां सबकी मेहमान नवाजी की जाएगी। इसका निमंत्रण खुद नीता अंबानी ने दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 मंगल उत्सव के लिए पिंक कलर की चमचमाती साड़ी और गहनों से सजी अनंत अंबानी की मां जब मीडिया के सामने आई तो सब उन्हें देखते ही रह गए। ऐसे में वह हाथ जोड़कर पैपराजी से से माफी मांगती हुईं कहती हैंञ ‘अगर कोई भूल हो गई हो तो माफ कर देना. ये शादी का घर है’। वह कहती हैं-  ‘आप सभी इतने दिन से मेरे अनंत और राधिका की शादी के लिए आए हुए हैं. आप सबको मैं तहे दिल से धन्यवाद कहती हूं. ये शादी का घर है और आप हमारी सेलिब्रेशन का हिस्सा बनें. आपके सब्र और समझदारी के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया ’। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इसके बाद नीता अंबानी कहती हैं- ‘आप सभी को कल (15 जुलाई) के लिए इनवाइट मिल गया होगा. आप कल हमारे मेहमान बनकर आना, मैं आपका इंतजार करूंगी। हम आपकी फैमिली के साथ आपके आने का इंतजार करेंगे.’। उनका ये वीडियो काफी प्यारा और दिल छू देने वाला है। मिसेज अंबानी की इस अंदाज ने एक बार फिर लोगाें का दिल जीत लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इस दौरान दूल्हे की मां बनारसी साड़ी में उपर से लेकर नीचे तक चमकती नजर आ रही थी। इसके साथ उन्होंने  दो लेयर वाला हीरों का हार पहना है। जिसमें बड़ा सा पेंडेंट लटका था।  साथ ही उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और मेहंदी लगे हाथों में 4-5 कंगन भी स्टाइल किए हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनके लुक के सामने सब फीके लग रहे थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static