शादी में दिखना है सबसे अलग तो ट्राई करें प्रियंका चोपड़ा के ये Best Outfits

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2024 - 12:57 PM (IST)

ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा यूनिक ड्रेसिंग सेंस के जरिए भी वह फैंस से सुर्खियां बटौर ही लेती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न एक्ट्रेस हर तरह के आउटफिट्स में गॉर्जियस नजर आती हैं। लड़कियां खुद भी प्रियंका को कॉपी करने के लिए तैयार रहती हैं। तो चलिए आज आपको प्रियंका की कुछ ऐसी ड्रेसेज बताते हैं जिनसे आप वेडिंग, पार्टी या फिर किसी खास फंक्शन के लिए आइडियाज ले सकती हैं।

अगर आप कुछ स्टाइलिश पहनने की सोच रही हैं प्रियंका का यह व्हाइट गाउन वियर कर सकती हैं। लॉन्ग श्रग, कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स, बालों में हाई बन और डॉर्क मेकअप के साथ आप पूरी वेडिंग में बिल्कुल यूनिक लुक पा सकती हैं। 

PunjabKesari

ये खबर भी पढ़ें: Bollywood एक्ट्रेस के Style को फेल करता है Surbhi Chandna का Fashion, देखें बेस्ट लुक्स 

ऑफ शॉल्डर नियॉन साड़ी आप चाहें तो प्रियंका की वेडिंग में पहन सकती हैं। परिणीति चोपड़ा की एंगेजमेंट सेरेमनी में शामिल हुई प्रियंका ने इस कलर की साड़ी पहनी थी। आंखों में चश्मा लगाए, लेयर्ड चेन नेकलेस के साथ आप भी एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिख सकती हैं। 

PunjabKesari

अगर आप कुछ ट्रैडिशनल पहनने की सोच रही हैं तो प्रियंका का यह स्किनी-न्यूड शेड लाइट कलर का लहंगा पहन सकती हैं। कानों में ईयररिंग्स, बालों में साइड पर फूल लगाकर आप भी देसी गर्ल की तरह गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।

PunjabKesari

बुलगारी इवेंट में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने मल्टी कलर के ईयररिंग्स और गले में नेकपीस पहना था। बालों को खुला छोड़ और डॉर्क मेकअप में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari

वेलवेट कलर का ऑरेंज सूट आप चाहें तो पहन सकती हैं। गले में हैवी नेकलेस, आंखों में चश्मा और स्लिंग बैग में प्रियंका का लुक देखने लायक था।  

PunjabKesari

फेमस डिजाइनर फॉल्गुनी पिकॉक शेन के फैदर व्हाइट गाउन भी प्रियंका चोपड़ा  काफी गॉर्जियस लगी थी।ऐसे में अगर आप भी चाहें तो कुछ इस तरह का यूनिक गाउन वियर कर सकती हैं। हैवी नेकलेस, बालों में दो चोटियां और डॉर्क मेकअप के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

PunjabKesari

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल इवेंट में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा ने मल्टी कलर की धोती स्कर्ट ड्रेस पहनी थी। सिंपल नेकलेस, कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स आप चाहें तो पहन सकती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static