वास्तु टिप्स: इस दिशा में रखें सोफा-सेट, घर में हमेशा बनी रहेगी शांति

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2019 - 04:22 PM (IST)

अपने घर को हर कोई बहुत उत्साह और पॉजिटिव एनर्जी के साथ सजाता है। कभी-कभार सब कुछ ठीक से मैनेज करने के बावजूद मन को निराश होना पड़ता है। ऐसे में जरुरी है ध्यान देना कि जिन चीजों का हम निर्माण कर रहें हैं वे वास्तु के अनुकूल हैं भी या नहीं? खासतौर पर घर पर पड़ा फर्नीचर घर कई तरीकों से घर की खुशियों को प्रभावित करता है।

ड्रॉइंग रूम सजाते वक्त रखें ध्यान

घर का मुख्य कमरा ड्रॉइंग रुम होता है। इसकी सजावट हर कोई सुंदर तरीके से करना चाहता है। ड्राइंग रुम में सोफा-सेट हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे घर आने वाले सभी मेहमान अच्छी खबरे लेकर आएंगे। घर का माहौल हमेशा शांतमयी बना रहेगा।

PunjabKesari,nari

दीवान और टेलीविजन

अगर आप ड्राइंग रुम में पलंग या दीवान रखने वाले हैं तो उसे दीवर से थोड़ा सटाकर रखें। टेलीविजन को ड्राइंग रुम में पश्चिम दिशा में ही रखें। ड्राइंग रुम में म्यूजिक चलाते वक्त साउंड सिस्टम ज्यादा ऊंची न करें ऐसा करने से घर मे अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। दीवारों का रंग जितना हो सके हल्का रखें। सफेद रंग के साथ ब्राउन कलर का टच बेहतर रहेगा।

शो-पीस या पोस्टर

घर में कोई भी हिंसा से रिलेटिड पोस्टर या फिर शो पीस न रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में काला क्रिस्टल और दक्षिण-पश्चिम दिशा में गुलाबी रंग का क्रिस्टल जरुर टांगे। इससे घर में हमेशा खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

डाइनिंग टेबल

डाइनिंग टेबल के ऊपर ताजे फूलों वाला गुलदस्ता जरुर रखें। डाइनिंग टेबल में जब भी परिवार का सदस्य बैठे तो उसका मुख दक्षिण दिशा की तरफ न हो। आपका डाइनिंग टेबल गोल नहीं होना चाहिए। आप चाहें तो चकोर अकार का डाइनिंग टेबल रख सकते हैं।

PunjabKesari,nari

इन सब के अलावा और भी बहुत से छोटे-छोटे टिप्स हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए ही आपको अपने घर का फर्नीचर खरीदना चाहिए...जैसे कि

-फर्नीचर या फर्नीचर बनाने वाली लकड़ी को किसी शुभ दिन ही खरीदें। मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन लकड़ी से जुड़ी कोई भी वस्तु न खरीदें।

-पॉजीटिव ट्री यानि शीशम, चंदन, अशोका, सागवान, साल, अर्जुन या नीम से बना फर्नीचर ही खरीदें।

- हल्का फर्नीचर हमेशा North-East दिशा में ही रखें और भारी फर्नीचर के लिए West दिशा सही रहती है।

- फर्नीचर के किनारे गोलाकार होने चाहिए। नुकीले किनारे न सिर्फ खतरनाक होते हैं, बल्कि इनसे घर में खराब एनर्जी भी प्रवेश करती है।

तो ये थे आपके घर की शोभा बढ़ाने वाले फर्नीचर से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स। इन्हें ध्यान में रखते हुए ही अपने घर की सजावट करें ताकि आपके घऱ की खुशियां और चैन-आराम सदा बना रहे। 

PunjabKesari,nari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Related News

static