राहुल वैद्य और दिशा परमार का नया घर: रॉयल लुक और मॉडर्न डिजाइन का शानदार मेल

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 05:12 PM (IST)

नारी डेस्क:  मशहूर गायक Rahul Vaidya और टीवी एक्ट्रेस Disha Parmar ने गुड़ी पड़वा के खास मौके पर अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। इस खुशखबरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनका नया घर लग्जरी, सादगी और भारतीय परंपरा का खूबसूरत संगम है। मिनिमलिस्ट और रॉयल थीम वाला इंटीरियर राहुल और दिशा के घर का इंटीरियर “मिनिमलिस्ट और रॉयल” थीम पर डिजाइन किया गया है। पूरे घर में हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे घर बड़ा, खुला और शांत नजर आता है। ऑफ-व्हाइट और क्रीम शेड्स घर को एक सुकूनभरा और पॉश अहसास देते हैं।

पारंपरिक अंदाज वाला प्रवेश द्वार

घर का मेन एंट्रेंस सादगी और भारतीय संस्कृति का सुंदर उदाहरण है। लकड़ी के फिनिश वाला मजबूत दरवाजा मॉडर्न लुक के साथ-साथ पारंपरिक फील भी देता है। एंट्रेंस पर कुमकुम से बने ‘श्री’, ‘स्वास्तिक’ और ‘शुभ-लाभ’ के चिन्ह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक हैं। इसके साथ गेंदे के फूलों और मोतियों से बनी तोरण ने दरवाजे की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

कांच की बड़ी खिड़कियां और दीवारें

इस घर की सबसे खास बात इसकी बड़ी कांच की खिड़कियां और ग्लास वॉल्स हैं। ये न सिर्फ घर को मॉडर्न बनाती हैं, बल्कि दिनभर प्राकृतिक रोशनी भी अंदर आने देती हैं। इससे घर हवादार रहता है और कमरा ज्यादा बड़ा और खुला नजर आता है। हल्के रंग के पर्दों के साथ यह डिजाइन घर को एक रॉयल और लग्जरी लुक देता है।

PunjabKesari

सादगी भरा लेकिन स्टाइलिश इंटीरियर

घर के अंदर का माहौल बहुत ही शांत और सुकूनभरा है। हल्के रंगों के साथ लकड़ी की ओपन शेल्फ्स घर को मॉडर्न टच देती हैं। इन शेल्फ्स में सजावट का सामान और जरूरी चीजें बहुत ही सलीके से रखी जा सकती हैं। हालांकि अभी घर की सजावट पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, लेकिन फिर भी इसकी खूबसूरती साफ नजर आती है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल: सादगी भरी लाइफस्टाइल और महल जैसा शानदार घर, देखें तस्वीरें

मार्बल फ्लोरिंग से मिला लग्जरी टच

घर के फर्श पर प्रीमियम क्वालिटी के मार्बल या इटैलियन स्टोन का इस्तेमाल किया गया है। इसका चमकदार फिनिश पूरे घर को क्लासी और लग्जरी लुक देता है। हल्के रंग की फ्लोरिंग और उस पर बनी नेचुरल डिजाइन लाइनें इसे और भी यूनिक और आकर्षक बनाती हैं।

PunjabKesari

दीवारों का सॉफ्ट और एलिगेंट लुक

घर की दीवारों पर क्रीम और ऑफ-व्हाइट जैसे सॉफ्ट रंगों का इस्तेमाल किया गया है। यह रंग न सिर्फ आंखों को सुकून देते हैं, बल्कि कमरे को बड़ा और ब्राइट भी दिखाते हैं। इस तरह के डेकोर को “मॉडर्न मिनिमलिस्ट” कहा जाता है, जिसमें कम चीजों में भी घर को खूबसूरत और स्टाइलिश बनाया जाता है।

घर से मिलते हैं डेकोर के शानदार आइडिया

राहुल और दिशा का यह नया घर उन लोगों के लिए बेहतरीन उदाहरण है, जो मॉडर्न और सिंपल डिजाइन के साथ लग्जरी लुक चाहते हैं। अगर आप भी नया घर बना रहे हैं या होम डेकोर के आइडिया ढूंढ रहे हैं, तो इस घर से प्रेरणा ले सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static