चेहरे से लेकर बालों तक हर समस्या का इलाज है देसी घी

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 05:52 PM (IST)

देसी घी खाने में जितना टेस्टी होता है सेहत के लिए ही उतना ही फायदेमंद भी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही घी चेहरे और बालों की खूबसूरती को भी बढ़ाता है। स्किन ड्राईनेस से राहत दिलाने से साथ ही यह देसी घी बालों के लिए भी बहुत कारगर साबित होता है।  बालों से जुड़ी हर छोटी-मोटी समस्या को दूर करने के लिए देसी घी का इस्तेमाल करें। आइए जानते है घी को आप अपने फेस और बालों पर कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

 

1. स्किन को बनाए सॉफ्ट
कुछ लोगों की स्किन गर्मियों में बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए लोग कई तरह की क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं। मगर कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप थोड़ा सा घी गर्म करके पूरे शरीर पर मसाज कर सकते हैं। मसाज करने के बाद नहा लें। कुछ दिनों तक एेसा करने से स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

 

2. डार्क सर्कल से छुटकारा
देर रात तक जागने, तनाव में रहने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे पड़ना एक आम बात हो गई है। डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा सा घी लगाएं। रातभर इसको एेसा ही रहने दें। कुछ दिनों तक एेसा करने से आपको फर्क दिखाई देगा।

 

3. दाग-धब्बों से राहत
जिन महिलाओं के चेहरा दाग-धब्बों से भरा रहता है। उनको रात को सोते समय अपने दागों पर तेल की पतली लेयर लगानी चाहिए। कुछ ही दिनों में ये इन्हें हल्का कर देगा।

 

4. बाल को तेजी से बढ़ाए
लंबे घने बालों के लिए घी में आंवले का तेल और प्याज का रस मिलाकर लगाएं। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार जरूर करें। घी और तेल लगाने से बाल मुलायम होने लगेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Related News

static