कोरियन लड़कियों के ये 6 डाइट सीक्रेट्स, बाल बनेंगे नेचुरली शाइनी और हेल्दी

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 03:28 PM (IST)

नारी डेस्क:  आजकल कोरियन ब्यूटी ट्रेंड्स पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। जहां लोग उनकी ग्लोइंग स्किन से प्रभावित होते हैं, वहीं कोरियन लड़कियों के शाइनी, स्मूद और मजबूत बाल भी लोगों का ध्यान खींचते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी हेल्दी डाइट है। सही खान-पान से बालों की क्वालिटी बेहतर होती है और नेचुरल चमक आती है।

फर्मेंटेड फूड्स से मिलती है बालों को मजबूती

कोरियन डाइट में फर्मेंटेड फूड्स का खास महत्व होता है, जैसे किमची। ये फूड्स गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं, जिसका सीधा असर बालों की सेहत पर पड़ता है।अगर आप किमची नहीं खा सकते, तो उसकी जगह दही, छाछ, इडली, डोसा, ढोकला, अचार या कांजी जैसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

PunjabKesari

समुद्री शैवाल (सीवीड) से बढ़ती है हेयर ग्रोथ

कोरियन लोग सीवीड (समुद्री शैवाल) का खूब सेवन करते हैं। इसमें आयरन और आयोडीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और ग्रोथ बढ़ाते हैं। अगर सीवीड उपलब्ध नहीं है, तो आप अलसी के बीज (Flax seeds) और सूखे मेवे खाकर भी वही फायदे पा सकते हैं।

प्रोटीन रिच फूड्स हैं जरूरी

बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। कोरियन लोग अपनी डाइट में अंडे, टोफू और मछली जैसे प्रोटीन रिच फूड्स शामिल करते हैं। आप भी अपनी डाइट में दालें, पनीर, सोया या नॉन-वेज प्रोटीन शामिल करें, इससे बालों का स्ट्रक्चर मजबूत होता है।

ये भी पढ़ें:  क्या ज्यादा चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत? जानें इसके नुकसान

ताजी हरी सब्जियों का सेवन

कोरियन डाइट में ग्रीन वेजिटेबल्स जैसे पालक, ब्रोकली आदि का खास स्थान होता है। ये विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती हैं, जो बालों को पोषण देती हैं और उन्हें हेल्दी बनाए रखती हैं। रोजाना ताजी सब्जियां खाने से बालों की चमक और मजबूती दोनों बढ़ती हैं।

बोरिंग सब्जी में लगाएं  'स्वाद का तड़का' इन आसान Tips के साथ

हाइड्रेशन का रखें खास ध्यान

कोरियन लोग अपनी डाइट में पर्याप्त पानी और सूप जरूर शामिल करते हैं। दिनभर में 7–8 गिलास पानी पीना, सूप और फ्रूट जूस लेना बालों को ड्राय होने से बचाता है। अच्छा हाइड्रेशन बालों को मुलायम, चमकदार और फ्रिज-फ्री बनाता है। कोरियन लड़कियों के शाइनी और हेल्दी बालों का राज किसी महंगे प्रोडक्ट में नहीं, बल्कि उनकी संतुलित और पोषक डाइट में छिपा है। अगर आप भी अपने बालों को नेचुरली खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इन आसान डाइट टिप्स को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static