घर में मनी प्लांट लगाने से मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 03:54 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में घर के आंगन में लगे हरे-भरे पौधे देखने में बहुत अच्छे लगते हैं। ये पौधे घर के वातावरण को शुद्ध बनाने के साथ ही ताजी हवा भी लाते हैं। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट (Money Plant)। आजकल ज्यादातर लोगों के घर में मनी प्लांट आम देखने को मिलता है। घर में मनी प्लांट लगाने के बहुत से फायदे होते हैं। आज हम आपको मनी प्लांट से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। 

मनी प्लांट के फायदे (Money Plant benefits)

1. घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। ऐसा माना जाता है कि ये पौधा जितना हरा रहेगा घर में धन की बढ़ोत्तरी उतनी ही होगी। इस पौधे को लक्ष्मी का रूम भी माना जाता है।  


2. मनी प्लांट लगाने से घर में नैगिटेव एनर्जी का वास नहीं होता। जिस घर में भी मनी प्लांट लगा होता है, वहां पर हमेशा खुशियां ही खुशियां होती है। 


3. यह पौधा पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव को दूर करके उनके मध्य दोबारा प्रेम स्थापित करता है। अगर आपके रिश्ते में भी कोई मन-मुटाव है तो मनी प्लांट को घर में लगाएं।


4. घर के वास्तु-दोष को खत्म करने में भी मनी प्लांट बहुत हैल्पफुल है। अगर आपके घर में कोई वास्तु-दोष है तो मनी प्लांट लगाएं। 


5. मनी प्लांट घर की साज-सजावट के काम आता है। हरा-भरा मनी प्लांट देखने में भी सुंदर लगता है।

 

मनी प्लांट को लगाएं इस दिशा में

मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसे आप घर के अंदर कहीं भी लगा सकते है। एक बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट ऐसी जगह रखें जहां अधिक धूप ना हो। मनी प्लांट की पत्तियां हमेशा ऊपर की ओर जानी चाहिए। जमीन से लगी पत्तियां नुकसान पहुंचाती हैं। अगर इसके पत्ते सुखने लगे तो इनको छांट लें। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static