Summer में किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं पुदीने की चटनी, कई रोग होते है दूर

punjabkesari.in Saturday, May 06, 2023 - 04:54 PM (IST)

पुदीने की पत्तियों में एडाप्टोजेन गुण होते हैं जो गर्मियों के दौरान शरीर को ठंडा करने में मदद करते हैं। ऐसे में स्वाद का टेस्ट बढ़ाने के लिए चटनी की अगर बात की जाए तो गर्मी में पुदीने की चटनी खाने की सलाह सभी देते हैं। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है जो पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है तो चलिए आज आपको पुदीने की चटनी के फायदे बताते हैं।

खांसी-जुकाम से राहत

पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो खांसी-जुकाम जैसी परेशानी को दूर करने में प्रभावी होता है। साथ ही यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप रोजाना पुदीने की चटनी खाते हैं तो आपके शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ सकती है।

PunjabKesari

सूजन को कम करने में सहायक

रोजाना इसका सेवन करने से आपको सूजन से छुटकारा मिलेगा। इतना ही नहीं भूख को बढ़ानेऔर आपके द्वारा खाए जा रहे भोजन के स्वाद में सुधार करता है।

PunjabKesari

मतली से मिलता है छुटकारा

पुदीने की पत्तियों में एक ताजा सुगंध होती है जो मतली से छुटकारा पाने में मदद करती है। वहीं दूसरी ओर आयरन की कमी से एनीमिया होता है, और धनिया और पुदीने की चटनी का सेवन ऐसे मामलों में भी आयरन की मात्रा के लिए मदद करता है।

PunjabKesari

डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद

आप खाने के साथ पुदीने की चटनी का सेवन कर सकते है। बता दें कि इस चटनी में इस्तेमाल होने वाली हरी धनिया शरीर में इंसुलिन के लेवल को सही बनाये रखती है जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static