खून की कमी दूर करेगा चुकंदर का जूस, रोज एक गिलास पीने से मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 10:28 AM (IST)

चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में से खून की कमी दूर करने में मदद करते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, सोडियम,पोटेशियम, जिंक, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सल्फर, तांबा, विटामिन-बी1,बी2, बी6, नियासिन काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व शरीर की कमजोरी दूर करके एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह इम्यूनिटी मजबूत करने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी सहायता करता है। तो चलिए आपको बताते हैं इस जूस को पीने के फायदे...

खून की बढ़ाएगा मात्रा 

चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है यह शरीर की कमजोरी दूर करने में भी मदद करता है। एनीमिया के रोगियों के लिए यह जूस बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। नियमित चुकंदर का जूस पीने से शरीर की थकावट दूर होती है। 

PunjabKesari

पाचन होगा मजबूत 

इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। यह पेट को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। नियमित चुकंदर का जूस पीने से गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा यह पेट साफ करने में भी मदद करता है। चुकंदर में पाया जाने वाला फाइबर पेट के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। 

विषाक्त पदार्थ निकलेंगे बाहर 

शरीर में पाए जाने वाले डिटॉक्स पदार्थ बाहर निकालने और लीवर को हैल्दी रखने के लिए भी आप चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। 

PunjabKesari

कम होगा वजन 

इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा और आपका वजन कम होने में भी मदद मिलेगी।

ग्लोइंग स्किन के लिए 

चुकंदर का जूस चेहरा चमकाने में भी सहायता करता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो पिंपल्स दूर करने में सहायता करते हैं। इसका सेवन करने से स्किन हाइड्रेट रहती है और त्वचा ग्लोइंग होती है। 

PunjabKesari

ब्लड प्रेशर होगा कम 

रोज एक गिलास चुकंदर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर का स्तर भी कम होता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट शरीर में रक्त संचार बढ़ाने में मदद करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static