वजन तेजी से घटाएगा खीरे-पूदीने का सूप, जानें बनाने का तरीका

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2019 - 01:36 PM (IST)

अगर आप अपना वजन बिना डायटिंग किए कम करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक हेल्दी आइडिया लाएं है। इन्हें फॉलो करके आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। इनमें से एक आइडिया है खीरे का सूप। खीरे का यह ठंडा सूप, पोषक तत्वों का खजाना है। वजन कम करने के लिए यह एक अच्छी ऑप्शन है। आप इसे पेट भर कर खा सकते हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि सूप आपका वजन कम करने में कैसे मदद कर सकता है-

 

सूप के लिए सामग्री 

खीरा-1
दही- 1 छोटी कटोरी
नींबू का रस- 2 स्पून
पुदीने के पत्ते- 8 से 10

 

बनाने का तरीका

खीरे का ये सूप बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले जरूरत के अनुसार उपरोक्‍त सभी खाद्य पदार्थ को इकट्ठा कर लीजिए। इसके बाद बाद उन्‍हें मिक्‍सर में एक साथ मिक्‍स कर लीजिए और आखिर में नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।  

 

सूप की सामग्री के फायदे

खीरे 

खीरे में लगभग 98 प्रतिशत सिर्फ पानी होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट, महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है। खीरे सुपर फिलिंग होते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं जिससे जल्दी भूख नहीं लगती। 

PunjabKesari

दही 

दही प्रोटीन और कैल्शियम से युक्‍त होते हैं, दोनों ही वजन घटाने और फैट बर्न करने में मदद करते हैं। 


नींबू का रस और पुदीने के पत्‍ते 

नींबू का रस और पुदीने के पत्ते, दोनों ही गर्मी में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व का काम करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म और पाचन को अच्छा काम करने में मदद करते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static