अशोका पेड़ घर लाएगा खुशियों की बहार, जानिए महिलाओं के लिए कैसे है खास?

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 01:07 PM (IST)

अशोक का पेड़ वास्तु और शास्त्रों के मुताबिक बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में अशोक का पेड़ होता है, उस घर के आसपास नेगेटिव एनर्जी नहीं फटकती। साथ ही ये पेड़ महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जा चुका है। तो आइए आज जानते हैं वास्तु के अनुसार अशोक पेड़ घर में लगाने के फायदे...

Related image,nari

मानसिक परेशानियां

रोजाना अशोक के पेड़ को जल चढ़ाने से आप मानसिक परेशानियों से बचे रहते हैं। अगर महिलाएं रोजाना इस पेड़ को जल अर्पित करें, तो उन्हें आपने पति और बच्चों से जुड़ी अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी।

अशोक का पेड़ लगाने की सही दिशा

घर में अशोक का पेड़ लगवाते वक्त ध्यान रखें कि इसकी दिशा उत्तर की तरफ होनी चाहिए। यह पेड़ घर में लगाने से आपके जीवन में सुख-शांति और स्मृद्धि सदा बनी रहती है।

कपूर और घी

हर शुक्रवार को इस पेड़ की नीचे कपूर में घी डालकर जलाने से आप और आपके परिवार के आसपास नेगेटिव एनर्जी नहीं भटकती।

Related image,nari

जल

जो महिलाएं रोजाना अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाती हैं, देवी मां की कृपा उनके परिवार पर सदा बनी रहती है। ऐसी महिलाओं के घर में सदा शांति और सुखमयी भरा माहौल बना रहता है।

हवन या यज्ञ

घर में हवन या यज्ञ करवाते वक्त यदि आप पूजा के दौरान अशोक पेड़ की एक जड़ साथ रखते हैं तो पूजा का फल दोगुना होकर मिलता है। साथ ही घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Related News

static