नया साल लाएगा मंगल ही मंगल, इस दिन बन रहे हैं कई शुभ संयोग
punjabkesari.in Friday, Dec 19, 2025 - 10:01 AM (IST)
नारी डेस्क: नया साल बेहद शुभ संयोगों के साथ दस्तक देने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 1 जनवरी को ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण एक साथ 9 शुभ योग बन रहे हैं, जिन्हें अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। ये योग धन, सुख, सफलता, स्वास्थ्य और मान-सम्मानमें वृद्धि कर सकते हैं। आइए जानते हैं 1 जनवरी को बनने वाले 9 शुभ योग और उनके महत्व के बारे में
शुक्ल योग
नए साल के पहले दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। जो प्रात:काल से रात 10:22 बजे तक है, उसके बाद से चतुर्दशी तिथि है। ये दोनों ही तिथियां भगवान शिव को समर्पित हैं। इसी दिन गुरु प्रदोष व्रत है, यह नए साल का पहला प्रदोष है। इस दिन शिव पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। 1 जनवरी को शुक्ल योग शाम को 05:12 बजे से लेकर रात तक है। शुक्ल और शुभ दोनों ही योग मांगलिक और नए कार्यों के लिए अच्छे माने जाते हैं।
गजकेसरी योग
साल के पहले दिन गजकेसरी योग बन रहा है, जब चंद्रमा और गुरु की शुभ स्थिति बनती है, तब यह योग बनता है। इससे बुद्धि, धन, प्रतिष्ठा और भाग्य में वृद्धि। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है यह योग किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे कार्यों में सफलता मिलती है और बाधाओं का नाश होता है। नए साल में राजयोग भी बन रहा है । ग्रहों की विशेष स्थिति से बनने वाला यह योग उच्च पद और सम्मान दिलाने वाला माना जाता है।
शुभ योग के खुलेंगे सफलता के रास्ते
नववर्ष के पहले दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान होंगे। वृषभ राशि का चंद्रमा शक्तिशाली होता है और शुभ फल प्रदान करता है। इससे लोगों के सुख, मानसिक शांति, निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है। इस दनि शुभ योग बन रहा है जो मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देता है। शुभ योग से प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में वृद्धि हाेती है, यह करियर और व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।
क्या करें इस दिन?
सुबह स्नान कर भगवान गणेश या लक्ष्मी जी की पूजा करें, नए काम, निवेश या संकल्प की शुरुआत करें, इस दिन जितना हो सके जरूरतमंदों को दान करें । नए साल की शुरुआत सकारात्मक सोच और शुभ संकल्प से करें। 1 जनवरी सिर्फ नया साल नहीं,बल्कि शुभ योगों की नई शुरुआत लेकर आ रहा है। सही कर्म और सकारात्मक सोच से ये योग जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।

