बाल‍िका वधू की ''दादी सा'' सुरेखा सीकरी का कार्डियक अरेस्‍ट से 75 की उम्र में निधन

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 10:17 AM (IST)

टीवी जगत की जानी मानी अद‍ाकारा सुरेखा सीकरी का आज निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्‍ट के चलते उनका देहांत हुआ।  मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा घर घर मशहूर थी। उनके निधन से पूरे हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है। नेशनल फ‍िल्‍म पुरस्‍कार विजेता सुरेखा सीकरी ने मुंबई में आखिरी सांस ली।

PunjabKesari

दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं  सुरेखा
बतां दें कि सुरेखा सीकरी के निधन की पुष्टि मैनेजर ने की है। मैनेजर ने मीडिया को बताया कि दुख का विषय है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था। वह लंबे समय तक अस्‍पताल में रही थीं। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और दवाईयों असर उनपर नहीं हो रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था। 

PunjabKesari

आर्थिक तंगी में थी सुरेखा सीकरी, एक महीने का दवाईयों का खर्च 2 लाख रुपये था
सुरेखा सीकरी दो बार ब्रेन स्ट्रोक झेल चुकी थीं। पहले साल 2018 में ब्रेन स्ट्रोक आ चुका है। इसके चलते सुरेखा को पैरालिसिस हो गया था। वो ठीक तो हो गईं लेकिन टीवी पर ज्यादा काम नहीं कर पाई। इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थीं।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेखा सीकरी का एक महीने का दवाईयों का खर्च 2 लाख रुपये से ज्यादा का था। वहीं, कोरोना वायरस के कारण 65 साल से अधिक उम्र के एक्टर्स पर काम करने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इससे भी उनकी आर्थिक हालत और खराब हो गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News

static