मार्च से शुरू होगी तबाही, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, दिसंबर तक बिगड़ सकते हैं हालात
punjabkesari.in Thursday, Dec 11, 2025 - 12:25 PM (IST)
नारी डेस्क: दुनिया भर में अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर बुल्गारिया की बाबा वेंगा एक बार फिर चर्चा में हैं। कहा जाता है कि उनकी भविष्यवाणियां लगभग 85% तक सच साबित हुई हैं, जिनमें कोविड महामारी, 9/11 हमला और प्रिंसेस डायना की मौत जैसे बड़े घटनाक्रम शामिल हैं। अब 2026 को लेकर जो दावे सामने आए हैं, उन्होंने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
मार्च 2026: तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा वेंगा ने 2026 के मार्च महीने को बेहद खतरनाक बताया है। उनके मुताबिक इस समय से एक बड़े वैश्विक संघर्ष की शुरुआत हो सकती है। संभावना जताई गई है कि पूर्वी देशों जैसे रूस और चीन का विवाद इतना बढ़ेगा कि इसका असर अमेरिका और यूरोप तक पहुंच सकता है। अगर यह होता है, तो विशेषज्ञ इसे तीसरा विश्व युद्ध मानते हैं, जो कई महाद्वीपों को अपनी चपेट में ले सकता है।

अप्रैल से जून: प्राकृतिक आपदाओं का दौर
वेंगा की भविष्यवाणी में कहा गया है कि आने वाले वर्ष में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा कई गुना बढ़ेगा। इन महीनों में भूकंप,ज्वालामुखी विस्फोट ,चरम मौसम, भारी तूफान जैसी घटनाएं बड़े पैमाने पर देखने को मिल सकती हैं। कथित तौर पर पृथ्वी की 7–8% भूमि क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिसके कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी भारी असर पड़ेगा और आर्थिक मंदी गहरा सकती है।
तकनीक का बढ़ता असर
2026 को तकनीक की दुनिया में भी बड़े बदलावों का साल बताया गया है। वेंगा के अनुसार इस वर्ष, मशीनों का नियंत्रण बढ़ेगा, AI और रोबोटिक टेक्नोलॉजी इंसानी जीवन में गहराई से प्रवेश करेगी, कई क्षेत्रों में मानव पर तकनीक की निर्भरता अधिक हो जाएगी। इस भविष्यवाणी ने एक नई बहस को जन्म दिया है कि आने वाला समय मनुष्यों और मशीनों के बीच संबंधों को किस दिशा में ले जाएगा।

अंतरिक्ष से जुड़े खतरे: नवंबर–दिसंबर 2026
सबसे रहस्यमयी भविष्यवाणी साल के आख़िर में बताई गई है। वेंगा ने संकेत दिया था कि नवंबर–दिसंबर 2026 में एक विशाल रहस्यमयी अंतरिक्ष वस्तु पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सकती है।
कुछ विशेषज्ञ इसे
एक उल्का पिंड
एक अनजान अंतरिक्ष पिंड
या बाहरी जीवन (Alien contact) के शुरुआती संकेत
से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है।

नोट: ये भविष्यवाणियां सिर्फ दावों और चर्चाओं पर आधारित हैं। इन्हें लेकर वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां हमेशा विवाद और चर्चा का विषय रही हैं, इसलिए 2026 की भविष्यवाणियां भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

