साल 2025 में सच हुईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, जानें 2026 के लिए क्या है उनका अनुमान
punjabkesari.in Monday, Dec 08, 2025 - 06:56 PM (IST)
नारी डेस्क : साल 2025 के अंत में बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी सच होती नजर आई। सालभर बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी देने वाली उनकी भविष्यवाणियां कई देशों में हुई तबाही के साथ मेल खा रही हैं।
प्राकृतिक आपदाओं की तबाही
2025 में दुनिया के कई हिस्सों में भयंकर प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिलीं। श्रीलंका में आए दित्वा तूफान में 153 से अधिक लोगों की मौत हुई, हजारों लोग बेघर हो गए। म्यांमार में भूकंप, इथोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट, वियतनाम और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में बाढ़ से भारी जानमाल का नुकसान हुआ। लोग इन घटनाओं को बाबा वेंगा की 2025 में की गई भविष्यवाणियों से जोड़कर देख रहे हैं।

बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा ने कहा था कि दुनिया में बदलते मौसम के कारण साल 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में प्राकृतिक आपदाओं की भयानक स्थिति हो सकती है। इसके अलावा सालभर युद्ध का तनाव, भू-राजनीतिक संकट और सामाजिक उथल-पुथल के संकेत भी दिखाई देंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास संघर्ष और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जैसी घटनाएं इस भविष्यवाणी के अनुरूप रही।
यें भी पढ़ें : Delhi Air Pollution: सांस लेना हुआ मुश्किल, दिल्ली की हवा बच्चों के लिए बनी जानलेवा
बाबा वेंगा कौन थीं
बल्गेरियाई रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था। 12 साल की उम्र में उनका दृष्टि बल कम हो गया, लेकिन समर्थक उन्हें भविष्यवक्ता मानते थे। उन्होंने कई घटनाओं जैसे प्रिंसेस डायना की मौत और 9/11 के हमले की सही भविष्यवाणी की। 1996 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज भी लोगों के लिए मार्गदर्शक और चेतावनी का काम करती हैं।

2026 की भविष्यवाणियां और चेतावनी
बाबा वेंगा ने 2026 के लिए भी चेतावनी दी है। उनके अनुसार ग्लोबल इकोनॉमिक क्राइसिस के चलते सोना महंगा हो सकता है, बड़े प्राकृतिक आपदाओं की आशंका है, कोई बड़ा युद्ध उभर सकता है, इंडस्ट्री में बड़े बदलाव होंगे, एलियन लाइफ से पहला संपर्क हो सकता है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दबदबा बढ़ सकता है।

