पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का निधन, बाथटब में मिला शव

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 11:20 AM (IST)

इस साल बॉलीवुड से कोई न कोई बुरी खबर फैंस को मिल रही हैं। बहुत से स्टार्स इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं वहीं हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो उनका शव मुंबई स्थित उनके घर के बाथटब में पाया गया है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो वे मुंबई के माटुंगा में रहते थे पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है। 

PunjabKesari

पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

सूत्रों की मानें तो पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि कामत ने इस नोट में अपनी मौत का किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। ऐसा माना जा रहा है कि राम कामत कुछ समय से तनाव से जूझ रहे थे। 41 साल के कामत अपनी मां के साथ रहते थे।  

PunjabKesari

वर्क फ्रंट की बात करें तो कामत एक आर्टिस्ट होने के साथ साथ फोटोग्राफर भी थे और उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं लेकिन वे सब को अचानक छोड़ जाएंगे यह किसी ने नहीं सोचा था। उनके जाने के बाद उनके परिवार वाले और उनके दोस्त गहरे सदमे में है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static