फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर: दिग्गज अभिनेता का 80 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन
punjabkesari.in Sunday, Nov 30, 2025 - 12:37 PM (IST)
नारी डेस्क: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता एम. एस. उमेश अब हमारे बीच नहीं रहे। 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही कन्नड़ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस और सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर उनकी यादें साझा कर भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
चोट के बाद पता चला कैंसर
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ समय पहले उमेश अपने घर में अचानक गिर पड़े थे और उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी। परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। चोट का इलाज शुरू ही हुआ था कि डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उन्हें लीवर कैंसर है। इसके बाद वह लगातार इलाज करवाते रहे, लेकिन बीमारी के सामने ज़िंदगी की लड़ाई हार गए और उन्होंने अंतिम सांस ली।
ಕನ್ನಡ ಸಿನಿಲೋಕದ ಹಾಸ್ಯ ಕಲಾವಿದ ಎಂ.ಎಸ್. ಉಮೇಶ್ ರವರ ಅಗಲಿಕೆ ನೋವು ತಂದಿದೆ.
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) November 30, 2025
ವಿಶಿಷ್ಟ ಹಾಸ್ಯ & ಸಂಭಾಷಣಾ ಶೈಲಿಯಿಂದ ಕನ್ನಡ ಚಿತ್ರರಂಗದಲ್ಲಿ ಜನಮನ್ನಣೆ ಗಳಿಸಿದ್ದ, ಶ್ರೀ ಉಮೇಶ್ ರವರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಸದ್ಗತಿ ಕೋರುತ್ತ, ಅವರ ಕುಟುಂಬ ವರ್ಗಕ್ಕೆ ನೋವು ಸಹಿಸುವ ಶಕ್ತಿ ನೀಡಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ.
ಓಂ ಶಾಂತಿ 🙏 pic.twitter.com/oRolAPPc7c
कन्नड़ सिनेमा के चमकते सितारे
एम. एस. उमेश कन्नड़ सिनेमा के उन कलाकारों में से थे, जिनकी मौजूदगी भर से स्क्रीन पर एक अलग ही चमक आ जाती थी। खासकर उनके कॉमिक रोल्स दर्शकों के चेहरे पर तुरंत मुस्कान ला देते थे। कई दशक तक फिल्मों और टीवी में सक्रिय रहे उमेश ने अपने शानदार अभिनय से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी टाइमिंग और नैचुरल कॉमेडी आज भी दर्शकों के दिलों में ताज़ा है। उनके निधन से इंडस्ट्री ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी जगह कोई नहीं भर सकता।
फैंस और सेलेब्रिटीज़ की श्रद्धांजलि
उमेश के जाने से उनके फैंस बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले पुराने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। उनके को-एक्टर्स और इंडस्ट्री के साथी भी कलाकार की इस कमी को गहराई से महसूस कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने जताया दुख
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने भी एक्स (Twitter) पर उमेश को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा "मशहूर कॉमेडियन एम. एस. उमेश के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों को वर्षों तक हंसाया। कन्नड़ सिनेमा को आगे बढ़ाने में उनका योगदान बहुत बड़ा है। उनके जाने से इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति हुई है।"
ಕನ್ನಡ ಸಿನಿಲೋಕದ ಹಾಸ್ಯ ಕಲಾವಿದ ಎಂ.ಎಸ್. ಉಮೇಶ್ ರವರ ಅಗಲಿಕೆ ನೋವು ತಂದಿದೆ.
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) November 30, 2025
ವಿಶಿಷ್ಟ ಹಾಸ್ಯ & ಸಂಭಾಷಣಾ ಶೈಲಿಯಿಂದ ಕನ್ನಡ ಚಿತ್ರರಂಗದಲ್ಲಿ ಜನಮನ್ನಣೆ ಗಳಿಸಿದ್ದ, ಶ್ರೀ ಉಮೇಶ್ ರವರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಸದ್ಗತಿ ಕೋರುತ್ತ, ಅವರ ಕುಟುಂಬ ವರ್ಗಕ್ಕೆ ನೋವು ಸಹಿಸುವ ಶಕ್ತಿ ನೀಡಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ.
ಓಂ ಶಾಂತಿ 🙏 pic.twitter.com/oRolAPPc7c
एक चमकता सितारा हमेशा के लिए खो गया
एम. एस. उमेश का जाना कन्नड़ सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनकी कला, ह्यूमर और सादगी हमेशा याद रखी जाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

