फिल्म प्रमोशन के दौरान घायल हुए Arjun Rampal, सिर पर टूटी कांच की दीवार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2025 - 04:35 PM (IST)

नारी डेस्क: 3 फरवरी को अर्जुन रामपाल ने 'नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स' इवेंट में हिस्सा लिया, जहां एक घटना के कारण वह घायल हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जिनमें देखा गया कि एक्टर की उंगली से खून बह रहा था। यह घटना उस समय हुई जब अर्जुन को कांच की दीवार तोड़कर मंच पर प्रवेश करना था।

कांच की दीवार तोड़ते हुए घायल हुए अर्जुन

इंस्टाग्राम यूजर सिन-ए-मेट्स द्वारा शेयर की गई एक क्लिप में अर्जुन कांच की दीवार के पीछे खड़े नजर आ रहे थे। शो के प्रमोशन के लिए मंच पर आते ही उन्होंने कांच पर लात और मुक्का मारा, जिससे कांच टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। इसके बाद अर्जुन की उंगलियों से खून बहता हुआ दिखाई दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cin-A-Mates | Cinema Insider | Film Reviews (@cin_a_mates1)

फैन्स के रिएक्शन

अर्जुन के चोटिल होने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर कई मजेदार और प्यारे रिएक्शन दिए। होस्ट मनीष पॉल ने अर्जुन की उंगली की तरफ इशारा किया, और वह मुस्कुराए। एक्टर ने काले रंग का कुर्ता और पायजामा पहना हुआ था और गले में स्टोल भी था। इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, "कीनू रीव्स लाइट", वहीं दूसरे ने कहा, "रा-वन मोड एक्टिल", और एक ने अक्षय कुमार की एंट्री की याद दिलाई। कुछ यूजर्स ने भी कमेंट किया, "कांच को चोट लगी है, उसे नहीं" और "वह एक रॉकस्टार है, आज के बच्चे उसे पहचान नहीं पाएंगे।"

PunjabKesari

अर्जुन की नेक्स्ट सीरीज 'राणा नायडू 2'

अर्जुन की अगली सीरीज 'राणा नायडू 2' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जिसमें राणा दग्गुबाती और वेंकटेश भी हैं। यह शो रियल लाइफ चाचा-भतीजे की जोड़ी को पहली बार एक साथ दिखाएगा। 'राणा नायडू' का पहला सीजन मार्च 2023 में प्रीमियर हुआ था, और दूसरे सीजन के बारे में राणा दग्गुबाती ने कहा कि यह पहले सीजन से कहीं अधिक गड़बड़ और खूनी होने वाला है।

राणा नायडू 2 का कथानक

दूसरे सीजन में राणा नायडू अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आखिरी काम शुरू करता है, लेकिन जल्दी ही वह 'फिक्सिंग' के धंधे से बाहर हो जाता है। हालांकि, वह अपने परिवार के साथ संघर्ष में उलझ जाता है और अपने अतीत से एक क्रूर अंडरवर्ल्ड क्रिमिनल के मंडराते खतरे में पड़ जाता है।






 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static