Malaika से ब्रेकअप के बाद Arjun Kapoor ने शादी पर किया रिएक्ट, बोले ''जब टाइम आएगा तो बताऊंगा"

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2025 - 02:10 PM (IST)

नारी डेस्क: अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही मीडिया और पब्लिक की नजर में रही है। अभिनेता ने पहले मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब यह जोड़ी अलग हो चुकी है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपनी शादी के प्लान्स पर बयान दिया।

शादी के बारे में अर्जुन कपूर का बयान

जब अर्जुन से शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में जवाब दिया, "जब होगी, तब आप सबको बता दूंगा। आज तो फिल्म को डिस्कस करने का और सेलिब्रेट करने का मौका है। तो चलिए, फिल्म के बारे में बात करते हैं। मुझे लगता है कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में पर्याप्त बातचीत करने की परमिशन दे दी है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

अर्जुन ने आगे कहा, "जब समय सही होगा तो मुझे कोई झिझक नहीं होगी। आप सब जानते हो, मैं कैसा इंसान हूं। तो प्लीज फिलहाल मेरे हसबैंड की बीवी को सेलिब्रेट करते हैं। फिर मेरी बीवी का जब वक्त आएगा, तब उस बारे में बात कर लेंगे।"

अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी'

अर्जुन की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह फीमेल लीड रोल्स में नजर आएंगी। अर्जुन कपूर ने हाल ही में डेंजर लंका में भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था, और उनकी आगामी फिल्म को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट है।अर्जुन कपूर को पिछली बार सिंघम अगेन में विलेन के रूप में देखा गया था, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। अर्जुन के इस रोल को दर्शकों ने काफी सराहा।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप

अर्जुन कपूर का नाम मलाइका अरोड़ा के साथ कई सालों तक जोड़ा गया। पहले दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसे पब्लिकली स्वीकार कर लिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था, और फैंस ने भी उन्हें बेहद पसंद किया। लेकिन अब इस कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, और दोनों की लव लाइफ अब अपनी नई दिशा में आगे बढ़ रही है।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनकी शादी के बारे में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अर्जुन का कहना है कि जब वक्त सही होगा, तो वह इस पर जरूर बात करेंगे। फिलहाल, उनके फैंस उनकी फिल्मों और एक्टिंग का इंतजार कर रहे हैं।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static