अभी भी नहीं शांत हुआ अर्जुन कपूर का गुस्सा, Fake Pregnancy की न्यूज पर भड़के दोबारा

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 06:19 PM (IST)

बॉलीवुड के मॉस्ट ट्रेंडिंग कप्लस की अगर बात करें तो उनमें से एक मलाइका और अर्जुन कपूर भी हैं। दोनों अपने लव लाइफ को लेकर फैंस से काफी सुर्खियां हासिल करते हैं। शादी, लव लाइफ से जुड़े अक्सर कई किस्से सुनने को मिलते हैं। परंतु बीते दिन आई खबर ने अर्जुन कपूर का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि एक नामी वेवसाइट ने मलाइका के प्रेग्नेंट होने की खबर बताई थी जिसके बाद अर्जुन ने वेबसाइट की क्लास लगा दी। लेकिन अभी भी अर्जुन का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। 

फिर शेयर की इंस्टा स्टोरी शेयर 

अर्जुन ने एक बार दोबारा अपने इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मों की बात कर दी है। अपने पोस्ट में अर्जुन ने लिखा कि - 'हर किसी को उसके कर्मों का फल मिलता है। आप पूरी जिंदगी लोगों ने पंगा नहीं ले सकते हो, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हो, जैसा जाएगा वैसा ही आएगा। ऐसे ही चीजें चलती है, जल्दी या देर से ही सही, ब्रह्मांड आपको आपके द्वारा किए हुए कर्मों को फल जरुर मिलेगा। जिसके आप हकदार हो।' 

PunjabKesari

लेडीलव के बारे में फैली अफवाह को लेकर अभी भी गुस्से में 

अर्जुन की इस पोस्ट से इस बात का साफ पता चलता है कि बीते दिन अपने लेडीलव को लेकर फैली हुई गलत अफवाहों के कारण वह अभी तक हर्ट हैं। इस बात को फैलाने के पीछे जो भी शख्स है अर्जुन उसके बारे में नहीं जानना चाहते क्योंकि उन्हें पता है कि कर्मों का फल मिलकर ही रहता है। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा भी फेक न्यूज से काफी परेशान हैं उन्होंने खबरों पर रिएक्ट करते हुए इन्हें झूठा बताया था। 

PunjabKesari

इस झूठी अफवाह को लेकर भड़के अर्जुन 

गौरतलब है कि बीते दिन एक नामी वेबसाइट ने कहा था कि मलाइका अरोड़ा मां बनने वाली हैं। अर्जुन और मलाइका का बच्चा जल्द ही दुनिया में आने वाला है। अक्टबूर के दौरान जब मलाइका और अर्जुन लंदन गए थे तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ इस न्यूज को शेयर भी किया था लेकिन अर्जुन ने अपनी स्टोरी में सब चीजें साफ कर दी थी कि यह सिर्फ अफवाह है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static