यह Fries वाला आलू आपके बच्चों को दे रहा कई बीमारियां
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 11:09 AM (IST)
नारी डेस्क: आजकल बच्चों की थाली में फ्रेंच फ्राइज और चिप्स जैसी चीजें आम होती जा रही हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि यह दिखने में साधारण सा आलू कई बार उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। स्वाद में भले ही ये चीजें बच्चों को बहुत पसंद आती हों, लेकिन इसका ज्यादा सेवन धीरे-धीरे शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता समझें कि रोजमर्रा में खाया जाने वाला यह फूड कब और कैसे बच्चों की सेहत पर असर डालने लगता है
ज्यादा तेल और मैदा बन रहे हैं बीमारी की वजह
चाइनीज फूड और फ्रेंच फ्राइज में तेल और मसालों की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इससे बच्चों में पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसके अलावा इन फूड्स में मैदा भी अधिक मात्रा में होता है, जो लंबे समय में वजन बढ़ाने और मोटापे का कारण बन सकता है।

पोषण की कमी और कमजोर इम्यूनिटी
नियमित रूप से जंक फूड खाने से बच्चों के शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे धीरे-धीरे उनमें पोषण की कमी होने लगती है और इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। कुछ बच्चों में जंक फूड खाने के बाद एलर्जी और स्किन से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Diabetes को जड़ से खत्म कर देती है यह सब्जी
फास्ट फूड की लत बन सकती है बड़ी समस्या
फास्ट फूड बच्चों में ऐसी आदत बना देता है कि वे घर का हेल्दी खाना कम खाने लगते हैं। यह लत आगे चलकर उनकी हेल्थ और ग्रोथ दोनों पर असर डाल सकती है।

बच्चों को कैसे बचाएं इस आदत से?
हेल्दी फूड की आदत डालें बच्चों को फास्ट फूड की जगह फल, सब्जियां और घर का ताजा खाना दें ताकि उन्हें सही पोषण मिल सके। माता-पिता को बच्चों को यह समझाना जरूरी है कि कौन सा खाना उनके शरीर के लिए फायदेमंद है और कौन सा नुकसानदायक।
एक्टिव लाइफस्टाइल जरूरी है
बच्चों को रोजाना खेल-कूद और एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करें ताकि उनकी सेहत बेहतर बनी रहे। जब बच्चा जंक फूड की जिद करे, तो उसका ध्यान किसी खेल या एक्टिविटी में लगाएं ताकि वह उस आदत से दूर रह सके। डॉक्टरों के अनुसार, अगर बच्चों में फास्ट फूड की आदत बहुत ज्यादा बढ़ गई है, तो समय रहते इसे कंट्रोल करना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना भी सही रहेगा, ताकि बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके।


