अर्चना को बगीचे के 'आम' देख याद आया बचपन, कहा- 'दाग अच्छे हैं'

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 12:31 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में आम खाना सभी को बेहद पसंद है। लेकिन कोरोना वायरस के डर की वजह से लोगों ने आम से दूरी बनाई हुई है। ऐसे में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने आम का एक वीडियो शेयर किया है। अर्चना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि उनके बगीचे में लगे आम खाने लायक हो गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आमों को ऑर्गेनिक तरीके से तैयार किया गया है।

When Archana Puran Singh Was 'Nervous' to Kiss Anupam Kher in 'Ladaai'

अर्चना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'वो बचपन में आम चुराकर बगीचे से भागना। वो पकड़े जाना। वो मम्मी की डांट... ज्यादा आम खाना अच्छा नहीं होता। फिर मम्मी को वो जवाब देना... एक दिन मैं इतने पैसे कमाऊंगी कि दुनिया के सारे आम खरीद कर खाऊंगी। वो बाल्टी में आम भिगोकर ठंडा करना... वो गर्मियों का बेताबी से इंतजार करना... सिर्फ इसलिए कि गर्मी का मौसम है आम का मौसम। सिर्फ एक मैंगो लवर ही इस पोस्ट को समझ सकता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Woh bachpan mein aam churakar baageeche se bhaagna. Woh pakde jaana. Woh mummy ki daant.. "zyaada aam khaana accha nahin hota"... Phir Mummy ko woh jawaab dena: "ek din main itne paise kamaaoongi ki duniya ke saare aam khareed kar khaoongi!" Woh baalti mein aam bhigokar thanda karna... woh garmiyon ka betaabi se intezaar karna... SIRF islliye ki garmi ka mausam hai AAM ka mausam🥭 ONLY A MANGO LOVER will understand this post. #homegrownmangoes #mangoes #alphonsomango #organic

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on May 21, 2020 at 9:44am PDT

 

अर्चना के इस वीडियो पर उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static