Apoorva Mukhija ने कहा- ₹2 के रोल के लिए नहीं सोऊंगी पर ₹15 करोड़ मिलें तो...
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 05:41 PM (IST)
नारी डेस्क : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें 'द रेबेल किड' के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में ₹370 की बिरयानी से जुड़े विवाद के बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।
अपूर्वा ने इंटरव्यू कास्टिंग काउच पर की बात
अपूर्वा एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच और समझौते जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा था कि वह किसी छोटे रोल के लिए समझौता नहीं करेंगी। हालांकि, उनकी बातों के एक हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। उनका यह पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है और यूजर्स इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

कास्टिंग डायरेक्टर से जुड़ा अनुभव किया साझा
अपूर्वा ने यह भी बताया कि एक बार एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन बातचीत के दौरान उन्हें असहज महसूस हुआ। इसके बाद उन्होंने अपनी मैनेजर को बातचीत संभालने के लिए कहा। इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी बात की थी।
यें भी पढ़ें : सिर्फ ये 1 फल ही Cholesterol का है काल! खाते रहे तो नहीं होगा Heart Stroke
सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस
अपूर्वा का यह वीडियो ऐसे समय पर वायरल हो रहा है, जब ₹370 की बिरयानी वाले विवाद को लेकर इंटरनेट पर बहस जारी है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि सार्वजनिक बयानों और विवादों को लेकर अलग-अलग लोगों के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जाता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आ रही प्रतिक्रियाएं व्यक्तिगत राय हैं और इस मुद्दे पर अलग-अलग दृष्टिकोण देखने को मिल रहे हैं।

अपूर्वा का विवादों से पुराना नाता
अपूर्वा मखीजा पहले भी कई बार अपने बयानों और कंटेंट को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। उन्हें 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में दिए गए कमेंट्स को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियोज को लेकर भी विवाद खड़े हुए थे।

