बेटे का चेहरा ना दिखाने पर पैपराजी पर मेहरबान हुए अनुष्का- विराट,  भेजे  महंगे तोहफे

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2024 - 07:11 PM (IST)

आमतौर पर बॉलीवुड सेलेब्स मीडिया वालों से नाराज ही रहते हैं। कुछ सेलेब्स तो प्राइवेसी स्पेश को लेकर पैपराजी पर भड़ास भी निकाल चुके हैं। हालांकि इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पैपराजी से काफी खुश हैं, तभी तो कपल ने उनके घर खूबसूरत गिफ्ट हैंपर भी भिजवाए हैं और उनको स्पेशल थैंक्यू बोला है। चलिए जानते हैं क्या हैं इनकी खुशी की वजह।  

PunjabKesari
दरअसल अनुष्का और विराट बेटी वामिका की तरह अपने बेटे अकाय का चेहरा अभी दिखाना नहीं चाहते हैं। कुछ दिन पहले अनुष्का जब अकाय को लेकर पहली बार भारत आई तो पैपराजी एयरपोर्ट पर इकट्ठा हो गए। ऐसे में एक्ट्रेस ने उन्हें निराश ना करते हुए बेटे की शक्ल दिखाई साथ ही उन्होंने फोटो क्लिक ना करने की रिक्वेस्ट भी की। पैपराजी ने उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए ऐसा ही किया।

PunjabKesari
यही बात अनुष्का और विराट को पसंद आ गई और उन्होंने पैपराजी के लिए कुछ स्पेशल करने का सोचा। अपने बच्चों की प्राइवेसी मेंटेन करने के लिए पैपराजी को खास तौफे भेजे गए, जिसमें  एक बैग, बोतल, चश्मा, मिठाई और स्मार्ट वॉच है। साथ में एक नोट भी भेजा है, जिसमें लिखा है- हमारे बच्चों की निजता का सम्मान करने और आपके अटूट सहयोग के लिए हम आपको दिल से धन्यवाद देते हैं।

PunjabKesari
 खास बात यह है कि इस गिफ्ट हैंपर में वही सारी चीजें हैं, जो पपाराजी के जरूरत की हैं। ऐसे में उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल अनुष्का और विराट  का मानना है कि वह अपनी बच्चों को इन सब चीजों से दूर एक आम जिंदगी देना चाहते हैं और उनके बड़े होने तक उसे मीडिया से दूर ही रखना चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static