ट्रेडिशनल लुक में बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते दिखीं अनुष्का, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 06:02 PM (IST)

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज ना सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस है बल्कि अच्छी प्रोड्यूसर भी है। अनुष्का शर्मा जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, उतना ही सुर्खियां बटौरता है उनका स्टाइल। अनुष्का वैस्टर्न व एथनीक दोनों लुक को काफी कंफर्ट तरीके से फ्लॉन्ट करती हैं। इन दिनों अनुष्का अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जाॅय कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पति विराट कोहली के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। इस दौरान अनुष्का का दिवाली लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह आफ व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, मैचिंग एयररिंग्स और ओपन हेयर्स के साथ कंप्लीट किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

इस दौरान अनुष्का बेबी बंप फ्लान्ट करते नजर आई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अनुष्का ने लिखा, 'घर पर बैठकर खाना खाने के लिए तैयार हो गई हूं। यह बहुत मजेदार था। आशा है कि आप सभी की दिवाली खूबसूरत रही होगी।'

PunjabKesari

गौरतलब है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री और खेल नगरी की सबसे फेमस जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी थी। वहीं अनुष्का आईपीएल मैच में पति विराट को चीयर करने पहुंची हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static