प्रेग्नेंसी में अनुष्का ने किया आसन, बीवी के पैर पकड़े साथ में दिखे विराट

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2020 - 03:16 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जाॅय कर रही हैं। जल्द ही उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। हाल ही में उनके योग करते हुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह शीर्षासन करते हुए दिखाई दे रही हैं। शेयर की गई तस्वीर में देका जा सकता है कि अनुष्का के शीर्षासन करने में उनके पति विराट मदद कर रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'इस एक्सरसाइज को करने के लिए हाथ नीचे और पैर ऊपर करने पड़ते हैं, जो सबसे मुश्किल है। क्योंकि योग मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा है, इसलिए डॉक्टर ने सलाह दी कि मैं वो सबी आयन कर सकती हूं जो मैं गर्भवती होने से पहले करती थी। शीर्षासन जो मैं कई वर्षों से कर रही हूं। मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं इसके लिए दीवार का सहारा लूंगी। मेरे पति ने ने बी मेरा पूरा साथ दिया।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

फैंस अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि अलगे साल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चे का स्वागत करेंगे। अनुष्का आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। वहीं अब एक्ट्रेस का कहना है कि अभी वह कोई भी फिल्म साइन नहीं करेंगी। बच्चे के आने के बाद ही वह नए प्रोजेक्टस को साइन करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static