न पंडित, न मंत्र, न फेरे.... हिमाचल के दो सगे भाइयों की एक और शादी ने किया सभी को हैरान
punjabkesari.in Monday, Oct 27, 2025 - 05:27 PM (IST)
नारी डेस्क: एक दुल्हन दो दूल्हे की कहानी तो सभी को याद होगी ही जिन्होंने अपनी शादी से सभी को हैरान कर दिया था, अब एक बार फिर हिमाचल के दो भाई चर्चा में बने हुए हैं। दोनों भाईयों ने शादी ताे एक साथ की लेकि फेरे नहीं लिए। दूल्हा बने दोनों भाइयों ने संविधान की शपथ ली और अपनी अपनी दुल्हन से सात जन्मों का रिश्ता बांध लिया। चलिए जानते हैं इस अनोखी शादी के बारे में।

इस अनोखी शादी का गवाह बना हिमाचल का सीमावर्ती जिला, यहां दो सगे भाई एक साथ दूल्हा बने। दोनों सगे भाइयों सुनील कुमार बौद्ध और विनोद कुमार आजाद ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर संविधान को साक्षी मानकर विवाह किया। इस शादी में ना ही कोई पंडित था ना ही कोई मंत्र बोले गए। इतना ही नहीं शादी के कार्ड में किसी देवी-देवता की नहीं बल्कि उन महान विभूतियों को चित्र प्रकाशित किए गए।
इस अनोखे कार्ड में सामाजिक कुरीतियों को दूर करके लोगों को जीने की नई राह दिखाई। शादी करने वाले यह दोनों भाई सरकारी नौकरी में हैं। इनका मानना है कि विवाह दो दिलों का मेल है और इसके लिए किसी परंपरगत रीति और कर्मकांड का होना जरूरी नहीं है। विवाह समारोह में गांव के लोगो ने बड़ी संख्या में भाग लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। याद हो कि इससे पहले
शिलाई तब चर्चा में आया था जब दो भाइयों ने एक दुल्हन से शादी की थी।

