Proud: यूएस सैन्य अकादमी से ग्रेजुएट होने वाली पहली सिख महिला बनीं अनमोल, रचा इतिहास

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2020 - 05:32 PM (IST)

भारत की बेटियां अब हर कदम पर पुरुष प्रधान समाज से आगे हैं। आज के समय में कई ऐसी लड़कियां जो ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ा रही है। एक बार फिर ऐसा कुछ कर दिखाया है, अनमोल नारंग। भारतीय मूल की अनमोल नारंग अमेरिकी सैन्य अकादमी से ग्रेजुएट होने वाली पहली सिख लेफ्टिनेंट बन गई हैं। 23 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी सिख महिला अनमोल ने पुरानी जंजीरों को तोड़ नया इतिहास रचा है, जो भारत के लिए गर्व की बात है।

कौन हैं अनमोल नारंग?

अनमोल का जन्म अमेरिका और परवरिश जॉर्जिया के रोजवेल में हुई। उन्होंने जॉर्जिया प्रौद्योगिकी संस्थान से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की, जिसके बाद वह वेस्ट प्वाइंट गईं। वहीं उन्होंने परमाणु इंजीनियरिंग में शनिवार को ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। वह शुरूआत से ही वायु रक्षा प्रणाली में करियर बनाना चाहती हैं, जिसमें उनके परिवार ने उन्हें पूरा सपोर्ट दिया।

PunjabKesari

बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भारतीय महिला ने "अमेरिकी सैन्य अकादमी" से डिग्री हासिल की हो। अनमोल ने कहा, "मैं शनिवार को वेस्ट प्वाइंट से ग्रेजुएट होने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उत्साहित व सम्मानित महसूस कर रही हूं।"

जापान के ओकीनावा में होगी तैनात

अमेरिकी सेना में 1925 के बाद से रंगभेद शुरू हो गया था। इसके चलते अमेरिकी सेना में भारतीयों के अलावा निचले स्तर के लोगों को भी एंट्री नहीं दी जाती थी। मगर, अब नारंग ने अमेरिका सैन्य में शामिल होकर देश का नाम रौशन कर दिया है। अनमोल ओक्लाहोमा में बेसिक ऑफिसर लीडरशिप कोर्स पूरा करने के बाद जापान के ओकीनावा में तैनाती के लिए जाएगी।

PunjabKesari

भारतीय सेना में थे दादाजी

अनमोल के दादाजी भारतीय सेना में जवान थे, जिसे देखकर ही अनमोल को सेना में जाने की इच्छा हुई। क्योंकि उनकी फैमिला काफी साल पहले ही अमेरिका शिफ्ट हो गई इसलिए उन्होंने अमेरिका सैन्य में शामिल होने का निर्णय किया।

सिख-अमेरिकियों को दिखा रही हूं रास्ता : अनमोल

उनका कहना है, "इस लक्ष्य तक पहुंचकर मैं अन्य सिख अमेरिकियों को यह दिखा रही हूं कि अगर मन में थान लोग तो कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static