अंकिता लोखंडे के पति का हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट, हाथ में लगे 45 टांके, अस्पताल से आई तस्वीरें
punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 05:52 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनके हाथ में गंभीर चोट आई है, और डॉक्टर्स को 45 टांके लगाने पड़े हैं। फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हैं। विक्की जैन के एक करीबी दोस्त और ‘बिग बॉस 17’ में उनके साथ नज़र आए समर्थ जुरेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विक्की अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं, उनके हाथ में पट्टी बंधी हुई है और चेहरे पर हल्की मुस्कान है। साथ में अंकिता लोखंडे भी उनके पास खड़ी हैं।
वीडियो में समर्थ मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं,
"दो घंटे बाद अस्पताल के बाहर मिलते हैं।" वहीं, विक्की जवाब देते हैं, "बाय मत बोलो यार।" यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लगातार विक्की के लिए दुआएं कर रहे हैं। कांच से घायल हुए विक्की, डॉक्टरों ने लगाए 45 टांके फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने विक्की की हालत पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि विक्की के हाथ में कांच के टुकड़े घुस गए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।
संदीप ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा
"एक दर्दनाक हादसे के बाद, जिसमें विक्की जैन के हाथ में कांच के कई टुकड़े घुस गए और 45 टांके लगाने पड़े, वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बावजूद, उनका हौसला बना हुआ है। वो अब भी मुस्कुराते हैं और दूसरों को हंसाते हैं। ऐसा लगता है जैसे कुछ हुआ ही नहीं।"
अशिता धवन और सेलेब फ्रेंड्स ने भी की मुलाकात
टीवी एक्ट्रेस अशिता धवन भी विक्की से मिलने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने विक्की के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा "ठीक हो जाओ विक्कु, तुम्हें इस हालत में देखकर दिल टूट गया। लेकिन तुम्हारी मुस्कान बताती है कि तुम कितने मजबूत हो। जल्द ठीक होकर वापस आओ।"
फैंस का रिएक्शन: "क्या हुआ विक्की भैया को?"
सोशल मीडिया पर फैंस विक्की के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कमेंट्स में किसी ने लिखा – "ये हाथ कहीं अंकिता ने तो नहीं तोड़ दिया? जब ब्रेसलेट रश्मि देसाई के बालों में फंस गया था।" वहीं कई यूज़र्स ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा "क्या हुआ? कैसे हुआ? "जल्दी ठीक हो जाओ भैया।"
अंकिता और विक्की का समर्थ से पुराना रिश्ता
विक्की और अंकिता लोखंडे, दोनों को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में आखिरी बार देखा गया था। इसके अलावा वह 'बिग बॉस 17' में भी एक साथ नजर आए थे। वहीं से उनकी दोस्ती समर्थ जुरेल से और गहरी हुई। ये तिकड़ी कई जगहों पर साथ देखी गई है, और सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती है।
विक्की जैन की इस दुर्घटना ने उनके फैंस और करीबियों को चिंता में डाल दिया है। हालांकि वह अब स्थिर हैं और रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। सभी लोग उनकी सलामती और जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।