अनीता हसनंदानी के ससुर का निधन, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2020 - 11:07 AM (IST)

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के ससुर का निधन हो गया है। अपने ससुर के निधन से अनीता बेहद दुखी हैं। वह उनके काफी करीब थी। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ससुर के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। साथ ही एक इमोशनल नोट लिखा है।

अनीता ने लिखा इमोशनल पोस्ट

अनीता ने लिखा, "पिता की तरह कोई नहीं होता। मैंने 16 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। उसके बाद से मैं अपनी शादी का इंतजार कर रही थी, क्योंकि मेरे ससुर ही उस जगह को भर सकते थे। पापा आपने मुझे रोहित से भी ज्यादा प्यार दिया। आपको अपनी जिंदगी में पाकर मैं धन्य हो गई। आपने मेरे लिए जो भी किया उसके लिए धन्यवाद। आप हर पल याद आएंगे और हमेशा के लिए हमारे दिल में रहेंगे। मुझे यकीन है कि आप अच्छे स्थान पर होंगे, जहां मेरे पापा हैं। लव यू, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

No love like a father’s. I lost my dad when I was 16 and since was looking forward to my marriage so my father-in-law could fill that void. Papa you treated me just like yours loved me more than Rohit. I was fortunate to have you in my life. Since I met you I prayed that If Rohit is half as loving, half as genuine, half as caring, half as giving,half as real, half as willing, half as strong,half as honest, half as sincere, have as innocent, half as amazing as you were I’ve married the right man. Thank you for everything. You will be missed every second and be in our hearts forever. I’m sure you are in a better place where my dad is too... do meet him for drinks. Love you. R.I.P

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on Jun 13, 2020 at 3:12am PDT

 

पिता के निधन से दुखी रोहित

वहीं अनीता के पति रोहित रेड्डी ने अपने पिता संग सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, "पापा आप याद आएंगे। आप हमेशा मेरे हीरो थे, हैं और रहेंगे।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Dad, you will be missed! You were, are and will always be my Hero! Here’a a little prayer: May the sacred heart of Jesus be adored, glorified, loved and preserved throughout the world now and forever. Sacred Heart of Jesus, pray for us. St. Jude worker of miracles, pray for us. St. Jude helper of the hopeless pray for us.

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa) on Jun 13, 2020 at 3:08am PDT

 

Content Writer

Bhawna sharma