बेहद खूबसूरत हैं बॉलीवुड के 'मोगेंबो' की बेटी, तस्वीरें देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Wednesday, Apr 04, 2018 - 11:37 AM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खलनायक और खूंखार विलेन अमरीश पुरी के बारे में कौन नहीं जानता। अमरीश चाहें आज हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन उनकी एक्टिंग को आज भी लोग याद करते है।
अमरीश पुरी को बॉलीवुड का बेस्ट विलेन माना जाता है। आज हम आपको उनकी बेटी नम्रता के बारे में बताएंगे। अमरीश पुरी की बेटी नम्रता बेहद खूबसूरत है। वह बॉलीवुड की चकाचौंध से बहुत दूर है। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री की। भले ही इन्हें बॉलीवुड और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है लेकिन यह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल साइट्स पर शेयर करती रहती हैं। खबरों के अनुसार, नम्रता ने शिरीष बागवे से शादी की। अक्सर इवेंट्स में यह दोनों एक साथ दिखाई देते है।
चलिए हम आपको अमरीश पुरी की बेटी नम्रता की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।