Amitabh Bachchan’s ने आधी रात किया ऐसा पोस्ट, ‘वफादार मर्द’ वाली लाइन ने मचाया बवाल

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 03:21 PM (IST)

नारी डेस्क : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उम्र चाहे कितनी भी हो, उनका अंदाज़ और हाज़िरजवाबी आज भी उतनी ही जवान है। अपने गंभीर, दार्शनिक और प्रेरणादायक विचारों के लिए पहचाने जाने वाले बिग बी ने इस बार कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका भी दिया और हंसा भी दिया। बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात, जब ज़्यादातर देश गहरी नींद में था, ठीक रात 3:20 बजे अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक छोटा-सा पोस्ट साझा किया। लेकिन यह पोस्ट अपनी चुटीली भाषा और शरारती भाव के कारण देखते ही देखते वायरल हो गया। एक साधारण-सी पंक्ति ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी और लोग इसके मायने निकालने लगे।

क्या था अमिताभ बच्चन का वायरल पोस्ट?

बिग बी ने लिखा “वफादार मर्द हर कोने में मिलते हैं, अफसोस धरती गोल है!” इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर हंसी, तंज और चर्चाओं की बाढ़ ला दी। जहां कुछ लोग इसे फिलॉसफिकल ह्यूमर बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे रिश्तों और वफादारी पर करारा कटाक्ष माना।

यूजर्स के मज़ेदार रिएक्शन

पोस्ट के बाद कमेंट्स की झड़ी लग गई एक यूजर बोला, “समस्या मर्दों में नहीं, धरती के साइज में है!” दूसरे ने लिखा, “कोने ढूंढते-ढूंढते वापस वहीं आ जाते हैं।” किसी ने मज़ाक में कहा, “जया मैडम कोने में रो रही होंगी… अब ये मत कहना घर भी गोल है!” वहीं कुछ यूजर्स ने रेखा और जया बच्चन का नाम जोड़ते हुए इसे और वायरल कर दिया।

यें भी पढ़ें : 41 की उम्र में भी सिंगल हैं यें Actress, बिना शादी बनना चाहती हैं मां

 

देर रात पोस्ट करने की वजह?

कई फैंस यह भी पूछते नज़र आए कि अमिताभ बच्चन इतनी रात को क्या सोच रहे थे? हालांकि, बिग बी के चाहने वाले जानते हैं कि वे अक्सर देर रात अपने विचार, कविताएं और वन-लाइनर्स शेयर करते रहते हैं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया के मास्टर हैं बिग बी

83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव हैं। रोज़ाना ब्लॉग लिखना, फैंस से संवाद करना और कभी-कभी ऐसे मज़ेदार पोस्ट डालना उनकी पहचान बन चुका है। यही वजह है कि उनकी हर पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाती है।

PunjabKesari

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में रजनीकांत के साथ फिल्म वेट्टायन में नज़र आए थे। आने वाले समय में वे कोर्टरूम ड्रामा सेक्शन 84 में दिखाई देंगे, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static